Manipur Election 2022: मणिपुर में पीएम मोदी बोले, कांग्रेस ने Hill और Valley के नाम पर लोगों को बांटने के षड्यंत्र रचे

Manipur Election 2022: उन्होंने कहा मणिपुर के भविष्य के लिए मतदान करें। पीएम मोदी ने कहा मणिपुर हमेशा से भारत की एकता और अखंडता का प्रतिनिधित्व करता रहा है।

Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2022-03-01 08:04 GMT

पीएम नरेंद्र मोदी की  तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Manipur Election 2022: मणिपुर में दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मणिपुर के लोगों की जमकर तारीफ की और कई योजनाओं की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा 5 तारीख को आप मणिपुर की शांति और विकास के लिए मतदान करें।

उन्होंने कहा मणिपुर के भविष्य के लिए मतदान करें। पीएम मोदी ने कहा मणिपुर हमेशा से भारत की एकता और अखंडता का प्रतिनिधित्व करता रहा है। यहां के लोगों ने आजादी की लड़ाई में अपना बलिदान दिया था।लेकिन कांग्रेस ने मणिपुर के इस इतिहास को, इन बलिदानों को और नेताजी को कभी सच्चे मन से श्रद्धाजंलि तक नहीं दी। जिस मणिपुर को कभी यहां की सरकारों ने बम और ब्लोकेड में जकड़ कर रख दिया था।वहीं मणिपुर आज पूरे भारत के लिए एक्सपोर्ट और इंटरनेशनल ट्रेड का गेट वे बन रहा है।

पीएम मोदी ने कहा ये समय आत्मनिर्भर भारत और भारत के अमृतकाल का समय है। देश ये लक्ष्य तभी हासिल करेगा, जब देश का हर राज्य एक साथ आगे बढ़े। ये दशक मणिपुर के विकास और प्रगति का दशक है और मणिपुर इस दिशा में आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार के मंत्री भी अब ज्यादा से ज्यादा पूर्वोत्तर में आते हैं। मैं खुद पूर्वोत्तर के विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा करता हूं। कांग्रेस ने मणिपुर के विकास नहीं किया, बल्कि मणिपुर को शांति और खुशहाली से दूर रखा।

नरेंद्र मोदी की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

प्रधानमंत्री ने कहा कांग्रेस ने अलगाववाद को बढ़ाया। Hill और Valley के नाम पर लोगों को बांटने के षड्यंत्र रचे। इन लोगों से मणिपुर के लोगों को हमेशा सावधान रहना है।

मणिपुर में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं यहां पर दो चरण में चुनाव होना है, पहले चरण की वोटिंग 28 फरवरी को हुई थी दूसरे चरण का मतदान 5 मार्च को होगा। यहां 9 लाख 85 हजार 119 पुरुष और 10 लाख 49 हजार 639 महिला वोटर्स हैं। वहीं 208 ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या हैं।

इनमें विकलांग मतदाताओं की संख्या 14 हजार 565 है, जबकि 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं की संख्या 41 हजार 867 है। राज्य में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 2959 है, चुनाव आयोग के मुताबिक  1 हजार 99 मतदान केंद्रों और 763 मतदान केंद्रों की पहचान संवेदनशील और महत्वपूर्ण के रूप में की गई है।

Tags:    

Similar News