IED Blast In Manipur: विधानसभा चुनाव से पहले IED धमाका, ITBP के दो जवान घायल

IED Blast In Manipur: मणिपुर में रविवार रात हुए आईईडी ब्लास्ट में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के दो जवान घायल हो गए हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2022-02-21 03:27 GMT

ब्लास्ट (सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

IED Blast In Manipur: मणिपुर में दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को विधानसभा चुनाव (Manipur Election 2022) होने हैं। इस बीच चुनावी राज्य में रविवार रात करीब 8 बजे एक आईईडी धमाका (IED Blast) होने की खबर सामने आ रही है। इस धमाके की चपेट में आने से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के दो जवान घायल हो गए हैं। यह धमाका राजधानी इंफाल से 45 किलोमीटर दूर काकचिंग जिले के वांगू तेरा इलाके में हुआ है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है।  

अधिकारियों के मुताबिक, काकचिंग जिले (Kakching) के वांगू तेरा इलाके (Wangoo Tera) में रविवार रात करीब 8 बजे आईटीबीपी का एक दल राज्य पुलिस के साथ गश्त कर रहा था। तभी अचानक यह विस्फोट हो गया। जिसमें कांस्टेबल गौरव राय और गिरिजा शंकर जवान घायल हो गए हैं। जिले के सिविल अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल हुए जवान चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात 610 बटालियन का हिस्सा हैं। 

नहीं थम रहीं हिंसा की घटनाएं

गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनाव शुरू में होने में बस कुछ ही वक्त बचा है, उससे पहले मणिपुर में ह‍िंसा की घटनाएं लगातार जारी हैं। जिसमें प्रशासन की चिंता बढ़ा दी हैं। अभी इससे पहले बीते शुक्रवार को ही पूर्वी इंफाल जिले के अन्द्रो निर्वाचन क्षेत्र में हिंसा की घटना घटी, जिसमें कम से कम 7 लोग घायल हो गए, जबकि करीब छह घर और पांच कारें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई थीं।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इन हिंसा की घटनाओं पर दुख व्यक्ति किया। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष के उम्मीदवार मिली सुरक्षा का दुरुपयोग कर रहे हैं। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News