मथुरा में रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां 892 बूथों पर होगा मतदान, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

UP Nikay Chunav 2023: मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेश पांडे हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। 2500 कॉन्स्टेबल, 600 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर, 2000 होमगार्ड, ढाई कंपनी पीएसी में अलावा 1 कंपनी सीएपीएफ कर्मी तैनात रहेंगे।

Update: 2023-05-03 18:09 GMT
UP nikay chunav 2023 Parties left for the first phase of polling to be held in Mathura

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के लिए मथुरा में गुरुवार को मतदान होगा। यहां 892 बूथों पर 9 लाख 55 हजार 647 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को जनपद की सभी तहसीलों से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

मथुरा में नगर निगम,नगर पालिका के अलावा 13 नगर पंचायतों के लिए डाले जाएंगे वोट, मथुरा में मथुरा वृंदावन नगर निगम और कोसी नगर पालिका के अलावा 13 नगर पंचायत हैं। सबसे ज्यादा मतदाता नगर निगम क्षेत्र में हैं। यहां 7 लाख 21 हजार 942 मतदाता हैं।इसके अलावा कोसी नगर पालिका क्षेत्र में 49 हजार 978 मतदाता 14 मतदान केंद्रों पर 44 बूथों पर मतदान होगा।

मथुरा वृंदावन नगर निगम और फरह नगर पंचायत के लिए पोलिंग पार्टियां मथुरा सौंख रोड स्थित मंडी समिति से रवाना हुईं। मथुरा वृंदावन नगर निगम में 177 मतदान केंद्रों के 627 बूथ पर मतदान होगा। जबकि फरह में 2 मतदान केंद्रों के 10 बूथ पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

निकाय चुनाव को लेकर मथुरा निकाय चुनाव के लिए जिले को 24 जोनल और 57 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यहां 113 संवेदनशील और 118 अति संवेदनशील केंद्र चयनित किए गए हैं। इनके अलावा 32 ऐसे केंद्र हैं को अति संवेदनशील प्लस हैं। यानी यहां गड़बड़ी होने की प्रबल संवेदना है।

मथुरा में 15 निकायों के लिए अलग अलग स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। मथुरा वृंदावन नगर निगम और फरह नगर पंचायत के लिए मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इसके अलावा गोवर्धन,सौंख,राधाकुंड और बरसाना नगर पंचायत के लिए गोवर्धन डीग रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी से, कोसी नगर पालिका और छाता, चैमुंहा, नंदगांव नगर पंचायत के लिए छाता में गोवर्धन रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से, बाजना और राया नगर पंचायत के लिए मांट स्थित ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज से और गोकुल,महावन,बलदेव नगर पंचायत के लिए ऋषिकुल इंटरनेशनल स्कूल प्रेम नगर महावन से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।

मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेश पांडे हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। सुरक्षा के लिए जगह जगह बेरिकेंटिंग की गई है तो क्यूआरटी, मोबाइल फोर्स, एसपी, एएसपी, सीओ की तैनाती की गई है। मतदान के दौरान 2500 कॉन्स्टेबल, 600 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर, 2000 होमगार्ड, ढाई कंपनी पीएसी में अलावा 1 कंपनी सीएपीएफ कर्मी तैनात रहेंगे।

Tags:    

Similar News