दुबई की राजकुमारी अपने ही घर में है कैद, वीडियो हुआ वायरल

आसमान को छूती हुई बड़ी-बड़ी इमारतें। जहां पर दुनिया के सबसे आलीशान होटल है एक ऐसा देश जहां पर हर किसी का सपना होता है जी हां हम बता कर रहे हैं दुबई की। जिसे जन्नत कहा जाता है। इस जन्नत के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को आखिर कौन नहीं जानता। लेकिन क्या आप जानते हैं...

Update: 2021-03-08 13:36 GMT
राजकुमारी शेख लतीफा

नई दिल्लीः आसमान को छूती हुई बड़ी-बड़ी इमारतें। जहां पर दुनिया के सबसे आलीशान होटल है एक ऐसा देश जहां पर हर किसी का सपना होता है जी हां हम बता कर रहे हैं दुबई की। जिसे जन्नत कहा जाता है। इस जन्नत के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को आखिर कौन नहीं जानता। लेकिन क्या आप जानते हैं। राशिद के महल में कई साल से राजकुमारी कैद है।

तो आइए हम आप को बताते हैंः

बीते दिन दुबई की राजकुमारी शेख लतीफा ने एक वीडियो वायरल किया था। जहां पर राजकुमारी ने इस वीडिया के जरिये यह बताया कि वो अपने ही घर में कैद हो गई हैं। जिसके बाद से हंगामा शुरू हो गया। इस वीडियो में राजकुमारी बताती है कि उन्हें नहीं पता है कि इन हालातों में वो कब तक जीवित रह सकेंगी आगे वे बता रही है कि वो एक बंधक के तौर पर यहां पर हैं। वे यहां से बाहर नहीं जा सकती हैं। न ही ये पता है कि वो इस जेल से कब रिहा होकर बाहर खुली हवा में सांस ले सकेंगी।

देखें वीडियोः

Full View

video by freelatifa official

एक बार भाग चुकी है राजकुमारीः

आपको बता दें कि साल 2018 में राजकुमारी ने देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी। उस वक्त कहा गया था कि वो अपने फ्रांसीसी दोस्तब हर्व जोबर्ट के साथ गोवा के पास समंदर से लापता हो गई हैं। इसकी जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना ने राजकुमारी की तलाश शुरू कर दी थी। तलाश के दौरान नौसेना को एक संदिग्धा जहाज मिला जहां पर लतीफा को बंधक बनाकर रखा गया था।

ये भी पढ़ेंःमहिला दिवस स्पेशल: मैं दिये की रोशनी सी…..

लतीफा को इस जहाज से सफलतापूर्वक छुड़ा लिया गया और वापस दुबई भेज दिया गया था। लेकिन इस कहानी का खुलासा एक वीडियो से उस वक्तह हुआ जब ये पता लगा कि उन्होंवने खुद से अपना देश छोड़ा था

शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद के कितने बच्चे हैः

बता दें कि शेख मोहम्मद ने अलग-अलग शादियों किया है जिनसे तकरीबन करीब 23 बच्चेा हैं।

ये भी पढ़ेंःAuraiya News: बेटी की मौत पर मचा हड़कंप, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News