बारिश से बचने के लिए ये छतरी है ज्यादा मददगार, इस मानसून आप भी करें ट्राई

अगर आप छतरी का कोई सस्ता, सुंदर और टिकाऊ विकल्प तलाश रहे हैं तो ये मॉडल आपके लिए ही है। यह बेहद साधारण छतरी है जो एक कैरी-केस के साथ आती है

Update: 2019-07-04 10:19 GMT

जयपुर: बरसात का मौसम आते ही छाता रेनकोट की जरुरतें बढ़ जाती है।मार्केट में छतरी की डिमांड बढ़ जाती है। छतरी खरीदने से पहले उसकी लंबाई-चौड़ाई, साइज के अलावा अब स्टाइल, फीचर्स व डिजाइन भी देखा जाने लगा है। छतरी हैंडबैग या बैकपैक में फिट होगी या नहीं?

अगर ये काम नहीं किया तो सलमान खान की जमानत होगी खारिज, जायेंगे जेल

*ब्लंट XS: भीड़ भरे इलाके में भी इसे लेकर जाएंगे तो नुकीले कोने ना होने की वजह से किसी तरह की दुर्घटना की कोई आशंका नहीं रहती है। तेज हवा के दौरान भी यह लड़खड़ाती नहीं है। एरोडायनेमिक डिजाइन है। हाथों में अच्छी ग्रिप बना लेती है। कैनोपी का साइज़ भी परफेक्ट है जो आपको पूरी तरह सूखा ही रखता है। एक बटन दबाने से खुल जाती है। गुम होने पर एक एप द्वारा इसे ढूंढा भी जा सकता है। बेहद मजबूत है, नुकीले कोने नहीं हैं, लेकिन कॉम्पैक्ट होते हुए भी साइज काफी बड़ा है।ऑनलाइन कीमत 8, 836 रुपए है।

 

Bollywood: ‘कुली नं 1’ को लेकर David Dhawan ने दिया बड़ा बयान 2019/07/04

*सेंज ओरिजिनल : तेज आंधी-तूफान सहन कर लेती है। आंखों के लिए सुरक्षित स्पोक्स के साथ आती है। तेज आंधी या बारिश आसानी से झेल लेती है। केवल एक ही व्यक्ति के लिए बनाई गई है। ऑनलाइन कीमत 10,313 रुपए है।डिजाइन अलग है लेकिन बेहद काम की साबित होती है। 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही आंधी में भी ना तो हिलती है और ना ही उलटती है। एरोडायनेमिक्स डिजाइन के साथ पकड़ने में सुविधा रहती है। इस छतरी के कोनों पर आय-सेवर्स दिए गए हैं जो भीड़ भरे इलाके में आंखों की सुरक्षा करते हैं। फैब्रिक में एसपीएफ 50 भी है जो आपको सूर्य की किरणों से होने वाले नुकसान और बारिश से बचाता है।

देंखे तस्वीरों में, डालीगंज माधव मंदिर से धूमधाम से निकली जगन्नाथ जी की यात्रा

*फुल्टन बर्डकेज : हल्की फुहारों के बीच टहलने के लिए पूरा कवरेज देती है। उम्दा क्वालिटी। लेकिन बहुत बड़ी है तो कैरी करने में दिक्कत होती है। ऑनलाइन उपलब्ध है।एक बार आप छतरी के अंदर आ गए तो पूरा कवरेज मिलने की वजह से ऐसा महसूस करते हैं जैसे आप किसी बबल के अंदर सुरक्षित हैं। यह एक ट्रांसपेरेंट छतरी है तो बाहर का नज़ारा देखने में दिक्कत नहीं होती है। फाइबर ग्लास रिब्स के साथ बिल्ड क्वालिटी बढ़िया है जिससे तेज हवाओं के दौरान भी छतरी की फ्लेग्जिबिलिटी और मजबूती बरकरार रहती है। बंद करने के बाद इसकी लंबाई 94 सेंटीमीटर है जो काफी ज्यादा है, खोलने पर 84 सेंटीमीटर की हो जाती है।

इस बेटे ने निभाया पुत्रधर्म, स्कूटर से करवाया मां को देश-विदेश के धार्मिक स्थलों के दर्शन

*विक्टोरिनॉक्स ऑटोमैटिक : बनावट मजबूत इसलिए रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। बनावट बेहद मजबूत है। पुश बटन ओपनिंग है। हैंडल पर निशान आसानी से बनते हैं। ऑनलाइन कीमत 10,475 रुपए है।पुश बटन के साथ तुरंत खुलती है लेकिन बंद इसे हाथ से किया जाता है। बिल्ड क्वालिटी मजबत है। 0.4 किलो का हल्का फ्रेम होने के बावजद मजबूती किसी भी अन्य फ्रेम से ज्यादा है। वजन कम है तो बैग में भी रखी जा सकती है। डबल कैनोपी डिजाइन पर ब्रैंड लोगो है। रबर हैंडल होने से ग्रिप मजबत बनती है।

*रेन प्रो : छोटी और रोज काम में आने वाली छतरी कॉम्पैक्ट है और ज्यादा महंगी नहीं है। देखने में बेहद साधारण लगती है। ऑनलाइन उपलब्ध है।अगर आप छतरी का कोई सस्ता, सुंदर और टिकाऊ विकल्प तलाश रहे हैं तो ये मॉडल आपके लिए ही है। यह बेहद साधारण छतरी है जो एक कैरी-केस के साथ आती है। हालांकि इसकी बिल्ड क्वालिटी बहुत अच्छी है, लेकिन किसी तरह की सजावट नहीं दिखाई देती है। कोई खास डिजाइन ना होने के बावजूद भी यह देखने में कहीं से भी सस्ती नहीं लगती है। बिना कोई फ्रिल्स के यह एक सोबर चॉइस साबित हो रही है।

MORNING DIET: सुबह नाश्ते में ना लें ये चीजें, होगा आपका हेल्थ का नुकसान

Tags:    

Similar News