लेडी ऑफ द हार्ले का ये था फेसबुक पर आखिरी पोस्ट, सड़क हादसे में गई जान

Update: 2016-04-12 09:54 GMT

लखनऊः लेडी आॅफ द हार्ले के नाम से मशहूर वीनू पालीवाल को क्या पता था कि लखनऊ में देखा शाम-ए-अवध उसके लिए अवध का आखिरी नजारा होगा। लखनऊ से सोमवार को भोपाल के लिए रवाना हुई बाइक राइडर वीनू पालीवाल की सोमवार शाम मध्य प्रदेश के विदिशा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वीनू को इंडिया की लेडी ऑफ द हार्ले 2016 के खिताब से नवाजा गया था। वे जयपुर की रहने वाली थी। वीनू अपनी फिल्म के लिए बाइक से पूरे भारत के टूर पर निकली थी।

लखनऊ पहुंचने से पहले किया था फेसबुक पर आखिरी मैसेज

-अपने टूर के दौरान वीनू ने दुर्गापुर से लखनऊ आने से पहले फेसबुक पर स्टेटस अपडेट किया था।

-उन्होंने लिखा था कि हम दुर्गापुर से निकल रहे हैं, लेकिन रास्ता खराब है।

-रोड पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा है। जगह-जगह ट्रैफिक जाम है।

-लेकिन हमारा टीम लीडर बेहद मजबूत है, वो आगे बढ़कर हमारे लिए रास्ता बना रहा है।

-लखनऊ में लोग हमारा इंतजार कर रहे हैं।

-मैसेज में वीनू ने अपने टीम-मेट्स विपुल, आदिल व मनू को थैंक यू कहा था।

लखनऊ से शुरू हुआ था आखिरी सफर

-वीनू हार्ले डेविडसन बाइक से अपने साथियों के साथ इंडिया टूर पर पर निकली थीं।

-सोमवार सुबह 7 बजे वे लखनऊ से रवाना हुई थी।

-शाम लगभग 6 बजे सागर से भोपाल की ओर जाते समय उनकी बाइक ग्यारसपुर के पास स्लिप कर गई।

-अंदरूनी चोटों के कारण अस्पताल इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गलत इंजेक्शन से गई वीनू की जान

-एक्सीडेंट के बाद उन्‍हें ग्यारसपुर के गवर्नमेंट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

-वीनू के टीम-मेट्स का का कहना है कि इलाज के दौरान नर्स ने वीनू को गलत इंजेक्शन दिया।

-इसके चलते उनकी मौत हो गई।

-दूसरी तरफ पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि एक्सीडेंट में वीनू का लीवर बुरी तरह डैमेज हो चुका था।

-इस वजह से वीनू की मौत हुई।

विरासत में मिला था हार्ले चलाने का शौक

-मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में वीनू ने बताया था कि बाइक चलाने का शौक उन्हें अपने पिता से विरासत में मिला था।

-उन्होंने बताया कि वे तब से हार्ले चला रहीं थीं, जब वे अजमेर के मशहूर सोफिया कॉलेज में पढ़ रही थी।

-वीनू का दावा था कि वे अपनी 1200 सीसी का इंजन और 265 किलो वजन वाली हार्ले को 180 स्पीड में आसानी से चला लेती थी।

-इतनी स्पीड के साथ जब वे हार्ले चलती थीं, तो उनका कहना था कि वे हवा के साथ कॉम्पिटीशन करती थी कि पहले कौन पहुंचेगा।

-वीनू पालीवाल जयपुर में दो रेस्टोरेंट चलाती थीं।

-जयपुर के डिग्गी हाउस में वीनू का चाह बार रेस्टोरेंट है। यह एक विक्टोरियन टीरूम लाउन्ज है।

-हार्ले चलाने का शौक रखने से पहले खरीदने से पहले वे कार चलाने का भी शौक रखती थी।

-लेकिन एक बार हार्ले डेविडसन का शौक लगा, तो वही उनकी पहले पसंद बन गया।

Tags:    

Similar News