दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी आप

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सभी संभावनाएं खत्म हो गई हैं। आप ने साफ कर दिया है कि वह किसी से गठबंधन नहीं करेगी। आप ने शुक्रवार ऐलान किया है कि वह दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी।

Update: 2019-01-18 09:47 GMT

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सभी संभावनाएं खत्म हो गई हैं। आप ने साफ कर दिया है कि वह किसी से गठबंधन नहीं करेगी। आप ने शुक्रवार ऐलान किया है कि वह दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी।

आप अकले चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा की

आप के दिल्ली प्रभारी और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं करेगी। वह अकेले ही 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें.....तमिलनाडु: जल्लीकट्टू के दौरान एक की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल

राष्ट्रहित से बड़ा है कांग्रेस का घमंड

आप विधायक गोपाल राय ने नाराजगी भरे अंदाज में कहा कि कांग्रेस के लिए उसका घमंड राष्ट्रहित से बड़ा है। यह सब तीन राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद शीला दीक्षित और पंजाब के सीएम अमरिंद सिंह के बयानों में भी दिखा है।

यह भी पढ़ें.....भाजपा को बहुमत नहीं मगर जोड़तोड़ से एनडीए की सरकार बनेगी

पंजाब में आप की 20 को बड़ी रैली

गोपाल राय ने कहा कि कि गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेताओं के विरोधी बयान और पार्टी पदाधिकारियों से राय के बाद पार्टी यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र से बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंखने के लिए हम पहले राज्य स्तरीय पार्टियों के कहने पर देशहित में जहर का घूंट पीकर कांग्रेस से गठबंधन को तैयार हो गए थे, मगर कांग्रेस के लिए देशहित नहीं बल्कि उसका अहंकार बड़ा है। इसलिए उसके नेताओं द्वारा लगातार पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ हमला बोला जा रहा है। इसे देखते हुए अब हमने फैसला लिया है कि हम तीनों राज्यों में अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें.....ठाकरे नहीं होते तो हिंदुओं को भी नमाज पढ़नी पड़ती : शिवसेना

उन्होंने कहा कि पंजाब में 20 तारीख से एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली के मतदाताओं से भी अपील है कि वह बीजेपी को हराने के लिए एकजुट होकर आम आदमी पार्टी को वोट दें और अपने वोट का बंटवारा नहीं होने दें।

Tags:    

Similar News