Govardhan में हुआ Giriraj ji का महाभिषेक, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Mahabhishek of Giriraj ji गर्मी से बेहाल गिरिराज जी को यमुना जल में केसर व गुलाब जल मिला कर शीतलता प्रदान करा रहे थे। पूरा वातावरण भक्ति में डूबा था।

Report :  Nitin Gautam
Update: 2022-06-14 12:45 GMT

Mahabhishek of Giriraj ji Govardhan में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर अद्भुत नजारा दिखा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाते हुए गिरिराज जी का यमुना जल से महाभिषेक शुरू कर दिया। थोड़ी देर में ही दो टैंकरों में मथुरा से भर कर लाये गये करीब 16 हजार लीटर यमुना जल को मिट्टी के मटकों में भर कर गिरिराज महाराज पर चढाने के लिए भक्तों का तांता लग गया। Giriraj ji

आपको बता दें कि गोवर्धन में ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर पहली बार इस तरह का अनूठा उत्सव आयोजित किया गया। जिसका सिलसिला सुबह 7 बजे से दोपहर 11 बजे तक चलता रहा। गोवर्धन परिक्रमा के जतीपुरा स्थित इंद्र पूजा स्थल पर गिरिराज जी के ज्येष्ठाभिषेक के दौरान साक्षात द्वापर युगीन गिरिराज पूजा का नजारा जीवंत हो गया। श्रद्धालु ज्येष्ठ मास की गर्मी से बेहाल गिरिराज जी को यमुना जल में केसर व गुलाब जल मिला कर शीतलता प्रदान करा रहे थे। पूरा वातावरण भक्ति में डूबा था। मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ही नंद बाबा ने भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक कर उनको राज पाट का उत्तराधिकार सौंपा था।

Tags:    

Similar News