अद्भुत बिल्ली मिलीः कीमत जान उड़ जाएंगे होश, तस्वीर से जानें Cat की खासियत

बैतूल में एक ऐसी दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली एक परिवार को मिली है, जिसे देखने के लिए लोगों की लम्बी लाइन लगी हुईं है। लोग दूर-दूर से इस बिल्ली को देखने आ रहे हैं।

Update: 2021-01-25 16:43 GMT
इस शक्श के हाथ लगी दुर्लभ बिल्ली

मध्य प्रदेश: बैतूल में एक ऐसी दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली एक परिवार को मिली है, जिसे देखने के लिए लोगों की लम्बी लाइन लगी हुईं है। लोग दूर दूर से इस बिल्ली को देखने आ रहे हैं। सफ़ेद रंग की इस बिल्ली की ख़ास बात ये है कि इसकी दोनों आंखे अलग अलग रंग की है। जो इसे बाकी बिल्लियों से अलग बनाती है।

भारत में शायद ही हो ऐसी बिल्ली

इस पाई गई बिल्ली की एक आंख नीली है और दूसरी पीली। भारत में शायद ही ऐसी बिल्ली देखी गई होगी। इस सुंदर बिल्ली ने परिवार का मन मोह लिया है और अब यह परिवार की सदस्य हो गई है।

दरअसल, ये मामला बैतूल के सारणी का है। यहां के रहने वाले अनुभव सिंह दो महीने पहले भोपाल से सारणी जा रहे थे। किसी कार्य से जंगल के रास्ते में एक जगह रुके। वहां उन्होंने देखा कि एक पेड़ पर बिल्ली बैठी हुई है और नीचे कुत्ते ने उसको घेर रखा हुआ है। बिल्ली की जान बचाने के लिए उन्होंने पहले सभी कुत्तों को भगाया फिर उस बिल्ली को घर ले आए।

पालने का मन बना लिया

बिल्ली को घर लाने के बाद उन्होंने देखा कि ये कोई आम दिखने वाली बिल्ली नहीं है। इस बिल्ली की आंखे एक नीली एक पीली है। इस बिल्ली को देखकर घरवाले खुश हो गए जिसके बाद उन्होंने इसे पालने का मन बना लिया। अब वह भी परिवार की सदस्य बन गई है। जिसके बाद घरवालों ने बिल्ली का नाम जल रख दिया है। प्यार से इसे हैसी बुलाते है।

ये भी पढ़ें : क्या है शुगर रिलेशनशिप: लड़कियों को आ रहा पसंद, इन देशों में हैं जबरदस्त ट्रेंड

डॉलर की कीमत वाली बिल्ली

आपको बता दें, घर लाने के बाद जब अनुभव ने इस प्रजाति की बिल्ली के बारें में इंटरनेट पर सर्च किया तो उन्हें पता चला ये बेहद दुर्लभ है और भारत में इसके होने की कोई पुष्टि नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत डॉलर में आई जिसे भारतीय करेंसी के हिसाब से पांच से सात लाख रुपये है। इस बिल्ली के मिलने से वे अपने आप को लकी समझने लगे हैं।

खाओ मेनी कैट

बैतूल जेएच कालेज के बायोटेक्नॉलॉजी विभाग के एचओडी सुखदेव डोंगरे का कहना है कि इसे खाओ मेनी कैट कहते हैं। आमतौर पर ये थाईलैंड में पाई जाती है इसका इतिहास 100 वर्ष पूर्व का है। बहुत ही दुर्लभ इस बिल्ली की खासियत है कि यह होशियार और चंचल होती है। अलग-अलग रंग की आंखों वाली बिल्ली लाखों में एक होती है।

ये भी पढ़ें : मौत से बचाता है ये समुद्र, नहीं होता डूबने का खतरा, फिर भी लोग कहते हैं Dead Sea

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News