लो भइया! अंडा होता है शाकाहारी, तो आज से इसे पंछी फल मान के दबा के खाओ

Update: 2019-07-23 08:32 GMT
लो भइया! अंडा होता है शाकाहारी, तो आज से इसे पंछी फल मान के दबा के खाओ

लखनऊ: अक्सर हम इसी बात पर बहस करते हैं कि अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी। इसपर कई लोगों का मानना है कि अंडा मांसाहारी है। इसके पीछे का तर्क है कि इससे चूजा निकालता है, जबकि कुछ लोग कहते हैं कि अंडा शाकाहारी है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने पेश किया 13,594 करोड़ का अनुपूरक बजट, किए ये बड़े ऐलान

इसको शाकाहारी बताने के पीछे का कारण यह है कि कुछ लोग कहते हैं कि जैसे गाय से निकला दूध शाकाहारी है, वैसे ही मुर्गी से निकला अंडा भी शाकाहारी है।

यह भी पढ़ें: इस धाम में आने से ही ऊतर जाता है सापं का जहर

वैसे वैज्ञानिकों ने अंडों को लेकर खोज की है। आईए जानते हैं इस खोज के बारे में।

अगर आप भी ये मानते हैं कि अंडा मांसाहारी होता है तो आप गलत सोचते हैं। दरअसल, बाजार में जो अंडे मिलते हैं, वो अनफर्टिलाइज्ड होते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि जिन अंडों से चूजे बाहर नहीं आते, वो अंडे शाकाहारी होते हैं।

यह भी पढ़ें: जब बिहार की छोरी ने पहनी मिनी स्कर्ट, फैंस बोले तू तो गर्दा उड़ा देले बाड़ू

अनफर्टिलाइज़्ड अंडे का क्या है कांसेप्ट

जब मुर्गी छह महीने की हो जाती है, तब वह मुर्गे के बिना संपर्क में आये ही दिन में अंडे देती ही है। इन ही अंडों को अनफर्टिलाइज़्ड अंडे कहते हैं। ऐसे में इन अनफर्टिलाइज़्ड अंडों में कभी चूजे नहीं होते, इसलिए वो शाकाहारी होते है।

Tags:    

Similar News