पति की लाश पर खाना! ये कैसी महिला है, यकीनन रूह कांप जाएगी आपकी

खबर मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की है, जहां पर एक महिला ने अपने पति की हत्या करके उसके शव को किचन में दफना दिया।

Update: 2019-11-22 07:47 GMT
पति की लाश पर खाना! ये कैसी महिला है, यकीनन रूह कांप जाएगी आपकी

भोपाल: खबर मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की है, जहां पर एक महिला ने अपने पति की हत्या करके उसके शव को किचन में दफना दिया। यहीं नहीं जिस किचन में उसने अपने पति के शव को दफनाया, उसी के ऊपर रखे चूल्हे पर एक महीने तक महिला खाना बनाती रही। महिला को अनूपपुर जिले की पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

गुमशुदगी की लिखाई थी रिपोर्ट

32 वर्षीय महिला का नाम प्रमिला है, जिसने अपने वकील पति महेश बैनेवाल की हत्या करके, उसके शव को जहां पर वह खाना बनाती थी, वहीं पर दफना दिया। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पिछले एक महीने से अमरकंटक पुलिस थाना के करोंदी गांव से मृतक लापता बताया जा रहा था। महिला ने खुद 22 अक्टूबर को अपने पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी।

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह न करना ये काम, पड़ सकता है बहुत महंगा

21 नवंबर को मामले में आया ट्विस्ट

 

पुलिस भी अभी तक इस मामले को महेश की गुमशुदगी के रूप में ही देख रही थी, लेकिन 21 नवंबर को इस केस में एक नया मोड़ आया। दरअसल, मृतक के बड़े भाई अर्जुन बैनेवाल ने पुलिस को उसके भाई के घर में कुछ संदिग्ध होने की बात कही। उन्होंने बताया कि, वह जितनी बार भी अपने छोटे भाई के घर गया उसकी पत्नी ने हर बार उसे टरका दिया।

यह भी पढ़ें: एक और माल्या! यहां देखें आरबीआई ने जारी किया डिफॉल्टरों की लिस्ट

खुदाई पर मिला मृतक का शव

इस मामले में अमरकंटक थाने के एसएचओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि, ये सूचना पाकर वह अपनी टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे, जहां पर उन्हें कुछ दुर्गंध जैसा महसूस हुआ और जब वो किचन के पास गए तो ये दुर्गंध और तेज हो गई। जिसके बाद दुर्गंध वाली जगह को खोदा गया तो वहां से मृतक का शव मिला।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस पर मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि, उसके पति के बड़े भाई गंगाराम बैनेवाल की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। तब मृतक के बड़े भाई और उसने मिलकर अपने पति को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। इसका विरोध करते हुए गंगाराम ने कहा कि, ये औरत बहुत चालाक है इसके चेहरे पर मत जाइए। मैं इसमें शामिल नहीं हूं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि, महेश और प्रमिला के चार बच्चे हैं और चारों लड़कियां हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी महिला की ये हरकत तो देखो, ऐसा करना पड़ गया इनको बहुत महंगा

Tags:    

Similar News