Cyclone in Odisha: तबाही लेकर तेजी से आ रहा चक्रवात, उड़ीसा सहित इन राज्यों में तत्काल अलर्ट जारी

Cyclone in Odisha: उड़ीसा में चक्रवाती तूफान के डर से समुद्री तट के आस-पास बसे लोग अपने-अपने घरों को छोड़ने की तैयारी में लगे हुए हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-06-19 15:13 GMT

Cyclone in Odisha 

Cyclone in Odisha : उड़ीसा में चक्रवाती तूफान(Cyclone in Odisha) का अलर्ट जारी होने का संदेश मिल गया है। चक्रवाती तूफान के डर से समुद्री तट के आस-पास बसे लोग अपने-अपने घरों को छोड़ने की तैयारी में लगे हुए हैं। इस चक्रवात के बारे में ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से चक्रवात को लेकर एक 'डमी संदेश' जारी किया गया है। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। इस 'डमी' संदेश में चक्रवात पर कहा गया है कि एक 'आसन्न' चक्रवात 'सितरांग' के 155 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में धामरा के करीब उत्तर ओडिशा को पार करने की आशंका है। जिसके बाद से लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

दरअसल इस चक्रवाती तूफान की खबर सुनते ही जहां एक तरफ लोगों में डर का माहौल था, वहीं दूसरी तरफ कई लोग सोच में पड़ गए कि अगर ऐसा कुछ होता तो सबसे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से कोई न कोई जानकारी जरूर दी जाती।

ऐसे में ट्वीट में 'डमी' संदेश में 18 जिलाधिकारियों को एक पत्र लिखा गया है। इस पत्र में भारी बारिश, तूफान, मछुआरों और बंदरगाह से संबंधित चेतावनी का जिक्र करते हुए अपेक्षित नुकसान पर विस्तार से बताया गया है और उत्तरी ओडिशा और आसपास के जिलों में कार्रवाई का सुझाव दिया गया है। जिससे लोगों में डर उत्पन्न हो गया।

फिलहाल इस संदेश से पैदा हुई भ्रम की स्थति के बीच कई ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने एसआरसी(SRC) से पोस्ट पर स्पष्टीकरण मांगा है। जिस पर एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ''क्या धामरा के पास कोई मॉक ड्रिल चल रही है? क्या एसआरसी इस डमी संदेश को स्पष्ट कर सकता है।'' जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ''यह डमी संदेश (Dummy Alert) क्यों है? क्या यह गलती से पोस्ट किया गया है?''

'डमी अलर्ट' आखिर है क्या

दरअसल 'डमी अलर्ट' ('Dummy Alert') सामान्य तौर पर चक्रवात और बाढ़ पर अभ्यास के लिए उपयोग किया जाता है। इस डमी संदेश का उद्देश्य अधिकारियों को आपदा के कारण पैदा हुई स्थिति को नियंत्रित करना और आपदा के दौरान आवश्यक उपकरणों की तत्काल तैयारी करने का अभ्यास कराना होता है।

इस भ्रम की स्थिति को दूर करते हुए बता दें, कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर इस समय ऐसा कोई चक्रवाती तूफान नहीं है। जिसे लेकर लोगों में खौफ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने किसी प्रकार के तूफान या चक्रवात के बारे में कोई पूर्वानुमान या चेतावनी जारी नहीं की है।

वहीं एक ट्विटर उपयोगकर्ता के प्रश्न पर जवाब देते हुए ट्वीट करने वाले एसआरसी पीके जेना ने लिखा, ''चक्रवात संबंधी तैयारी के तहत एसआरसी ओडिशा हमारी तैयारियों के कार्यों का पूर्वाभ्यास करने के लिए राज्य भर में प्रत्यक्ष मॉक ड्रिल का आयोजन कर रहा है। ऐसे में चिंता की कोई बात नहीं है।''

Tags:    

Similar News