ओडिशा बार्डर पर हादसा: सिलेरू नदी में नाव पलटने से 8 लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Odisha Border Accident : चित्रकोंडा में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब सिलेरू नदी में दो नावें पलट गयीं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-05-25 05:21 GMT

कांसेप्ट इमेज

आंध्र प्रदेश में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। विशाखापट्टनम जिले के अंतर्गत आने वाली सिलेरू नदी में आज दो नाव पलट गयी। जब ये हादसा हुआ तो नावों में लोग सवार थे। हादसे से हड़कंप मच गया। कई लोग नई में डूब गए, जिन्हे निकाले जाने का प्रयास जारी है। एक शव बरामद हुआ है, तो वहीं आठ लोग लापता हो गए हैं। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है।

दरअसल, आज सुबह चित्रकोंडा में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब सिलेरू नदी में दो नावें पलट गयीं। इस हादसे के बाद किसी तरह नाव के ऊपर चढ़ कर लोगों ने अपनी जान बचाई लेकिन आठ लोग लापता हो गए। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के कोंदुगुडा गांव के अधिकांश लोग वहां एक ईंट भट्टी में काम करते हैं। हालंकि कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण ईंट की भट्टी बंद हो गई। ऐसे में भट्टी में काम करने वाले 35 लोग वापस अपने गांव जाने के लिए रवाना हो गये। 

गांव वापसी कर रहे थे मजदूर

वहां से सभी मजदूर सड़क मार्ग के जरिये ओडिशा आंध्र के बॉर्डर के पास सीलेरुगुंटा पहुंचे। सीलेरुगुंटा से कोंदुगुडा पहुंचने के लिए उन्होंने जल मार्ग लिया, जहां उन्होंने सिलेरू नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लिया। कुछ लोग तो नदी पार कर सुरक्षित गाँव पहुँच गए। लेकिन जब अन्य कुछ लोग नावों में बैठ कर जाने लगे तभी अचानक दो नाव नदी में पलट गयी। 


नाव परळ सवार थे 11 लोग

इन दोनों नावों में 11 लोग सवार थे। किसी तरह उनमें से तीन लोगों ने अपनी जान बचाई और नाव पर दोबारा सवार हो गए लेकिन बाकी आठ लोग लापता हो गए। वहीं मामले की सूचना जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो को हुई, तो वह तत्काल मौके पर पहुँच गए। लापता लोगों की तलाश के लिए अधिकारीयों ने तैराक नदी में उतारे और राहत बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी मिल रही है कि तैराकों ने एक बच्चे का शव बरामद किया है। अन्य की तलाश जारी है। हादसे को लेकर पाडेरू के विधायक कोट्टागुल्ली भाग्यलक्ष्मी ने अधिकारियों से बात की और हादसे की जानकारी ली। इसके साथ ही जिलाधिकारी को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

Tags:    

Similar News