ओडिशा लॉकडाउन: वीकेंड पर रहेंगी ये पाबंदियां, BJD की सभी रैलियां रद्द

सीएम पटनायक ने बताया कि बीजेडी ने पिपली उपचुनाव में किसी भी सार्वजनिक रैलियों का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-04-20 01:22 GMT

लॉकडाउन (फोटो- सोशल मीडिया)

भुवनेश्वर: देशभर में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कई राज्य सरकारों ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इसी कड़ी ओड़िशा सरकार ने एक अuम फैसला सुनाया है। राज्य में बढ़ते कोरोना को ध्यान में रखते हुए ओड़िशा सरकार ने सभी शहरी क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है।

आपको बता दें कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,445 नए मामले पाए गए है। कोरोना के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना का कुल आंकड़ा 372703 तक पहुंच गया है, जिसमें से कोरोना से कुल 346134 मरीज ठीक हो चुके है। मरीज हो यही वजह है कि राज्य सरकार ने मिनी लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने रद्द किए रैलियों का आयोजन

वहीं बीजेडी ने पिपली उपचुनाव में किसी भी सार्वजनिक रैलियों को रद्द कर दिया है। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक इसकी जानकारी देते हुए बताया कि "हर जीवन अनमोल है और मैं हमेशा ओडिशा के लोगों को अपने परिवार का सदस्य मानता हूं। देश में बढ़ते कोविड-19 (COVID19) मामलों के बीच, बीजेडी ने पिपली उपचुनाव में किसी भी सार्वजनिक रैलियों या प्रचार सभाओं का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है। मैं राजनीतिक दलों और चुनाव आयोग से चुनाव प्रचार की अवधि और विधि दोनों पर पुनर्विचार करने की अपील करूंगा।"

'हम मिलकर निकालेगें इसका समाधान'

सीएम ने आगे कहा, "BJD एक जिम्मेदार पार्टी के रूप में लोगों के जीवन को खतरे में डालना पसंद नहीं करेगा। हम लोगों की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ते हैं। यदि अभियान में जान को खतरे में डालने की क्षमता है, तो मैं चुनाव की अवधि और विधि दोनों पर पुनर्विचार करने के लिए राजनीतिक दलों और भारत के चुनाव आयोग से अपील करूंगा।भारत एक परिपक्व लोकतंत्र है और हम मिलकर इसका समाधान निकाल सकते हैं। लोकतंत्र लोगों द्वारा, लोगों के लिए और लोगों के लिए है। जय हिन्द। "

Tags:    

Similar News