Odisha Assembly Election Result : ओडिशा में नवीन पटनायक सरकार की हो सकती है विदाई, रुझानों में बीजेपी को मिल रहा बहुमत

Odisa Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। यहां भाजपा और एनडीए के लिए अच्छी खबर है। ओडिशा में भाजपा को विधानसभा सीटों में भी फायदा मिलता दिख रहा है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-06-04 08:03 GMT

Odisa Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। यहां भाजपा और एनडीए के लिए अच्छी खबर है। ओडिशा में भाजपा को विधानसभा सीटों में भी फायदा मिलता दिख रहा है। ओडिशा से नवीन पटनायक सरकार की विदाई भी हो सकती है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मिला है। उसके खाते में 80 सीटें गई हैं। वहीं, बीजद भी 49 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस के खाते में 14 सीट गई हैं। वहीं अन्य को चार सीटें मिली हैं। बता दें कि ओडिशा विधानसभा की 147 सीट और लोकसभा की 21 सीटों के लिए मतदान हुआ है।

ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजद की तरफ से नवीन पटनायक एक बार चुनावी मैदान में हैं। वहीं, भाजपा ने बिना किसी क्षेत्रीय चेहरे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के भरोसे यह चुनाव लड़ा। यहां बीजेपी को लोकसभा और विधानसभा दोनों में ही फायदा होता दिख रहा है।

बीते चुनाव में बीजेपी को मिली थी 23 सीटे

बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनावों में बीजेडी को 112 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को यहां 23 सीटें की मिली थीं। वहीं, कांग्रेस को 9 सीटें, सीपीआई एम को एक और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। यहां बीते चुनाव में बीजेडी को इस 45 फीसदी और भाजपा को 33 फीसदी वोट मिले थे। 

Tags:    

Similar News