Odisha Board 10th Exam: BJD विधायक ने 40 साल पहले छोड़ी थी पढ़ाई, अब दे रहें दसवीं का एग्जाम

Odisha Board: कल से ओडिशा बोर्ड की दसवीं परीक्षा शुरू हुई है। इस बार परीक्षा में कुल 5.8 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं। छात्रों के साथ BJD के विधायक अंगद कन्हार भी परीक्षा दे रहें।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-04-30 02:55 GMT

विधायक अंगद कन्हार (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Odisha Board 10th exam : 29 अप्रैल 3 ओडिशा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा शुरू हो गई है। ओडिसा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 5.8 शामिल हो रहे हैं। इस बार ओडिशा के बोर्ड एग्जाम में फूलबनी विधानसभा सीट से बीजू जनता दल (BJD) के विधायक अंगद कन्हार (Angad Kanhar) भी परीक्षा दे रहे हैं। अंगद कन्हार 40 साल बाद 58 साल की उम्र में परीक्षा दे रहे हैं।

1987 में अंगद ने छोड़ दी थी पढ़ाई

ओडिशा बोर्ड दसवीं की परीक्षा देने फूलबनी विधानसभा सीट से बीजू जनता दल के विधायक अंगद कन्हार पीताबारी गांव स्थित रुजंगी हाई स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि पंचायत के ड्राजइवर और सदस्यों ने उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक अंगद कन्हार ने बताया कि 1987 में ही उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई छोड़ दी थी जिसके बाद 2019 में वह विधायक चुने गए। अंगद ने बताया कि वह एग्जाम डिग्री हासिल करने के इरादे से ही परीक्षा दिए हैं मगर उन्हें पता नहीं कि वह पास होंगे भी या नहीं।

ओडिशा बोर्ड दसवीं की परीक्षा

2022 ओडिशा राज्य बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 5 लाख 85 हज़ार 730 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। ओडिशा बोर्ड दसवीं की परीक्षा मैं इस बार कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के कारण कई तरह के नियम भी बदले हैं। राज्य भर में 10वीं की बोर्ड परीक्षा को आयोजित करने के लिए कुल 3600 के करीब परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में छात्रों को सैनिटाइजर और मास्क जैसी चीजें ले जाना अनिवार्य है। इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए कुल 35 हज़ार से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। ओडिशा बोर्ड दसवीं की परीक्षा सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे के बीच संपन्न कराई जा रही है।

चर्चा में हैं विधायक

ओडिशा के फूलबनी विधानसभा सीट से बीजू जनता दल के विधायक अंगद कन्हार इस बार उड़ीसा बोर्ड दसवीं की परीक्षा में खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। 58 वर्षीय विधायक अंगद कन्हार करीब 40 साल बाद पढ़ाई लिखाई कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News