हार से निराश सपा कार्यकर्ताओं में अखिलेश ने भरा जोश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता समझने लगी है कि भाजपा ने अपने झूठ और छल से केंद्र की सत्ता हासिल की है। उसने लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को तिलांजलि दे दी है।

Update: 2019-06-06 16:39 GMT

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता समझने लगी है कि भाजपा ने अपने झूठ और छल से केंद्र की सत्ता हासिल की है। उसने लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को तिलांजलि दे दी है।

लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद पहली बार गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में जोश भरते हुये सपा मुखिया ने आह्वान किया कि कार्यकर्ता फिर से अपने जनपदों और निर्वाचन क्षेत्रों में जाकर सक्रिय हों, पार्टी की नीतियों और समाजवादी सरकार के विकास कार्यो के बारे में जनता को जानकारी दें।

ये भी पढ़ें...सीएम योगी का अखिलेश यादव पर हमला- टोटीचोर को वोट न दें

गरीबों के पास जाएं उनसे सम्पर्क कर बात करें। अखिलेश ने कहा कि हमारा लक्ष्य बड़ा है। हमें सामाजिक न्याय के लिए महापरिवर्तन की दिशा में जाने के लिए संकल्पित होकर प्रतिबद्धता से आगे बढ़ना है।

सपा प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये अखिलेश ने कहा कि बेकसूरों और चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करने वालों को सताया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षो से यूपी की जनता भाजपा के पाप को भोग रही है।

भाजपा सरकार ने राज्य में जातिवाद को आधार बनाकर समाज में नफरत पैदा करने का ही काम किया है। उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। जनसामान्य अपने जानमाल को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है। महिलाएं डरी-सहमी है। समाज का हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार ने अपनी तो कोई व्यवस्था की नहीं, समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 और 1090 सेवा शुरू की थी उसे भी बर्बाद कर दिया।

ये भी पढ़ें...मुखिया अखिलेश यादव की कमियां जिससे सपा आयी हाशिये पर

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता तथा समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध है। जनता के हितों के लिए समाजवादी पार्टी हमेशा संघर्ष करती आई है। भाजपा की एकाधिकारवादी और यथास्थितिवादी नीतियों का वह दृृृढ़ता से मुकाबला करेगी।

लोकतंत्र के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अखिलेश यादव को सन् 2022 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता के बीच जाएगें, और सघन अभियान चलाएगें।

ये भी पढ़ें...बिखर गया गठबंधन!, मायावती के बाद अखिलेश यादव का आया बड़ा बयान

Tags:    

Similar News