UP की राजनीति में उभरता नाम बने आशुतोष सिंह, जनसेवा से जीता सबका दिल

राजनीति में युवा चेहरे जोश और उत्साह के साथ युवा वर्ग को देश के विकास में जुड़ने और रूचि लेने को प्रेरित करते हैं। इन्ही युवा राजनीतिक चेहरों में एक नाम है आशुतोष सिंह।

Update: 2020-08-15 06:20 GMT
BJP leader ashutosh singh

लखनऊ:राजनीति में युवा चेहरे जोश और उत्साह के साथ युवा वर्ग को देश के विकास में जुड़ने और रूचि लेने को प्रेरित करते हैं। इन्ही युवा राजनीतिक चेहरों में एक नाम है आशुतोष सिंह। उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी आशुतोष सिंह भारतीय जनता पार्टी के नेता है। कभी बतौर एक कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ने वाले आशुतोष सिंह ने अपनी मेहनत, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में लगातार प्रयासरत रहते हुए न केवल पार्टी में अपना नाम बनाया, बल्कि अपने कार्य क्षेत्र में भी एक जनसेवक के तौर पर मुकाम हासिल किया।

भाजपा नेता आशुतोष सिंह का राजनीतिक जीवन

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी से जुड़े युवा नेता आशुतोष सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले हैं। साल 1990 में जन्मे आशुतोष सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे दिग्गज नेताओं को आत्मसात करते हुए भाजपा ज्वाइन की थी।

ये भी पढ़ेंः देश को तोहफाः मोदी ने लॉन्च किया डिजिटल हेल्थ मिशन, जानें क्या है ये

साल 2013- 14 में वे एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी में शामिल हुए। पार्टी ने उनके अंदर एक अच्छे नेता की परख कर ली और भारतीय जनता युवा मोर्चा बलिया का जिला उपाध्यक्ष बना दिया।

कार्यकर्ता से जिला प्रभारी और महामंत्री तक का सफर

इसके बाद क्षेत्र के विकास, लोगों की समस्याओं और पार्टी द्वारा दिए गए सभी कामों को निष्ठा से पूरा करने में जुट गए। साल 2018 में आशुतोष को हरदोई से भाजपा जिला प्रभारी पद दिया गया।

ये भी पढ़ेंः PM मोदी का ऐलान: NCC वालों के लिए खुशखबरी, बेटियों को मिलेगी स्पेशल ट्रेंनिंग

बाद में संगठन ने आशतोष को भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किया।

भाजपा नेता आशुतोष की शिक्षा

आशुतोष ने बलिया से ही 10वीं की पढ़ाई पूरी की। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए वे कानपुर आ गए। वहीं महाराष्ट्र से उन्होंने स्नातक पूरा किया।

ये भी पढ़ेंः वैक्सीन मिलेगी कब! पीएम मोदी ने किया एलान, दी ये खुशखबरी…

आशुतोष सिंह को शुरू से ही राजनीति में रूचि थी।अपनी इस जन सेवा की भावना को पूरा करने के लिए करियर की शुरुआत में आशुतोष ने कुछ दिन उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्री आफ पंचायती राज में जिला परियोजना प्रबंधक के पद पर नौकरी भी की। हालंकि बाद में वह पूरी तरीके से राजनीति में सक्रिय हो गए।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News