CAA पर घमासान: कांग्रेस बोलीं, मोदी-योगी को लोगों की आवाज नहीं दबानी चाहिए

कांग्रेस नेता व राज्य सभा सांसद आनंद शर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार ने महंगाई, बेराजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए नागरिकता का मुद्दा छेड़ कर देश में टकराव की स्थिति पैदा कर दी है।

Update: 2019-12-26 12:43 GMT

लखनऊ: कांग्रेस नेता व राज्य सभा सांसद आनंद शर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार ने महंगाई, बेराजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए नागरिकता का मुद्दा छेड़ कर देश में टकराव की स्थिति पैदा कर दी है।

उन्होंने कहा कि देश में सब ठीक चल रहा था तो इस समय इसकी कोई जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आपत्ति एनआरसी या एनपीआर से नहीं बल्कि सरकार की नीयत और निशाने पर है।

उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बदला लेने संबंधी उनके बयान पर माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि यूपी में गोली चलने की जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें...CAA के खिलाफ BHU के प्रोफेसर: खोला मोर्चा, कानून वापस लेने के लिए…

मोदी -योगी को लोगों की आवाज सुननी चाहिए, दबानी नहीं चाहिए

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कल यूपी की राजधानी लखनऊ आये थे। प्रधानमंत्री से उम्मीद की जाती है कि वह यूपी से सांसद है, जहां सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हुई है, उन्हे यहां के लोगों की आवाज सुननी चाहिए और संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लोगों की आवाज सुननी चाहिए, दबानी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसी स्थिति बना दी है कि देश मे यह पहली बार हो रहा है की विपक्ष सवाल उठाता है तो कहते है की देश विरोधी है।

उन्होंने कहा कि हमें किसी से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। समाज में टकराव लाना राष्ट्र के खिलाफ है लेकिन इस सरकार ने यह टकराव पैदा किया। देश की आर्थिक स्थिति चरमरा रही है, यह आर्थिक मंदी नहीं आर्थिक संकट है। चार करोड़ से ज्यादा लोग बीते चार सालों में बेरोजगार हो गए है।

प्रधानमंत्री पांच ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात करते है, जिसके लिए जीडीपी लगातार 10 प्रतिशत से ऊपर रहनी चाहिए लेकिन मौजूदा समय में देश की जीडीपी 4.5 प्रतिशत है।

इस पर कोई चर्चा नहीं करके देश में इतना बड़ा तूफान खड़ा कर दिया। सरकार स्वयं ही चिंगारी छोड़ रही है। बहुत सारे लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है।

उन्होंने कहा कि इस समय नागरिकता कानून की क्या जरूरत थी। देश में इससे पहले भी नागरिकता कानून में संशोधन हुए लेकिन इस टकराव वाले संशोधन की क्या जरूरत थी। नागरिकता संशोधन में कभी भी धर्म का आधार नहीं लिया गया, संविधान भी इसकी इजाजत नहीं देता।

ये भी पढ़ें...CAA पर BJP सहयोगी अकाली दल सासंद ने किया बड़ा सवाल, जानिए क्या…

पीएम मोदी का सच्चाई से झगड़ा रहता है: आनंद शर्मा

कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सच्चाई से झगड़ा रहता है। वर्ष 2014 सें अब तक नौ बार उनकी सरकार ने कहा है कि जनगणना के बाद एनआरसी का प्राविधान होगां।

प्रधानमंत्री मोदी के बयान हमें समस्यायें विरासत में मिली है और हम उसे ही निपटा रहे है, पर पलटवार करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बीते छह साल के कार्यकाल में देश की किसी समस्यां को निपटाने के स्थान पर गरीब, किसानों और बेरोजगारों को ही निपटा दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2010 की जनगणना में दस नई जानकारियां मांगी है, जो गलत है।

जनगणना 2010 के मानकों पर ही होनी चाहिए वर्ना नोटबंदी की तरह लोग फिर लाइन में लगे होंगे। उन्होंने कहा कि गांधी-बुद्ध की धरती पर मानवता पर चोट स्वीकार नहीं की जायेगी।

ये भी पढ़ें...अमित शाहः CAA पर लोगों को राजनीतिक दलों ने भड़काया

Tags:    

Similar News