असम में आज चुनावी मोर्चा संभालने उतरेंगे राहुल, प्रियंका करेंगी 6 रैलियां, देखें शेड्यूल

राहुल गांधी आज डूम डूमो, तिनसुकिया में एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं। इसके बाद 20 मार्च को राहुल गांधी पूर्वी असम में एक सभा को संबोधित करेंगे।

Update: 2021-03-19 06:28 GMT
भूपेश बघेल ने असम में कांग्रेस गठबंधन की जीत का दावा किया है। बघेल की मानें तो 126 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस गठबंधन को 100 सीटे मिलना तय है।

दिसपुर: असम में विधानसभा चुनाव 27 मार्च से शुरू होने वाला है। यहां पर चुनाव तीन चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 2 मई को होगी।

इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा असम में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं।

दोनों ही नेताओं का यहां पर अलग –अलग दिन चुनाव प्रचार का कार्यक्रम प्रस्तावित है। असम में राहुल की पहली चुनावी सभा 19 मार्च को और दूसरी सभा 20 मार्च को होगी। जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा 21 और 22 मार्च को असम में रैली को संबोधित करेंगी।

नेताओं पर मेहरबान सरकार: जनता से हो रही दोगुनी वसूली, जानें क्या है वजह

असम में आज से चुनावी मोर्चा संभालने उतरेंगे राहुल और प्रियंका गांधी, यहां देखें शेड्यूल(फोटो:सोशल मीडिया)

तिनसुकिया में रैली को संबोधित करेंगे राहुल

राहुल आज सुबह लाहौल डिब्रूगढ़ में कॉलेज छात्रों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी का अगला कार्यक्रम दिनाजॉय के पणितोला ब्लॉक में है।

यहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। इसके अलावा आज डूम डूमो, तिनसुकिया में एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं। इसके बाद 20 मार्च को राहुल गांधी पूर्वी असम में एक सभा को संबोधित करेंगे।

21 और 22 मार्च को असम में 6 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी प्रियंका

जबकि प्रियंका गांधी 21 और 22 मार्च को असम का दौरा करेंगी। जहां वो 6 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी।

असम के नागांव, गोलाघाट, जोरहाट जिलों में उनकी अलग-अगल दिन रैली है। बता दें कि इससे पहले प्रियंका असम के गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुकी हैं। उस दौरान प्रियंका ने लखीमपुर में चाय जनजाति के कलाकारों के साथ 'झुमूर' नृत्य भी किया था।

सिद्धू पर बदले कैप्टन के सुर, मेल-मिलाप से होगा कांग्रेस को सियासी फायदा

असम में आज से चुनावी मोर्चा संभालने उतरेंगे राहुल और प्रियंका गांधी, यहां देखें शेड्यूल(फोटो:सोशल मीडिया)

Newstrack: एक क्लिक में पढ़ें आज सुबह 10 बजे की देश और दुनिया की बड़ी खबरें

भूपेश बघेल ने असम में जीत का किया दावा

वहीं कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने असम में कांग्रेस गठबंधन की जीत का दावा किया है। बघेल की मानें तो 126 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस गठबंधन को 100 सीटे मिलना तय है।

बघेल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार षड्यंत्र औए दुष्प्रचार करने वाले खिलाड़ी सामने हैं इसलिए मेहनत में कमी न रहने पाए। जीत उनकी ही होगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News