मथुरा में गरजीं प्रियंका, PM पर साधा निशाना, कहा- कहीं गोवर्धन पर्वत ना बेच दे सरकार

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस (मोदी) सरकार का विवेक मर चुका है, भगवान कृष्ण इनका भी अहंकार तोड़ेंगे।

Update: 2021-02-23 12:44 GMT
मथुरा में गरजीं प्रियंका, PM पर साधा निशाना, कहा- कहीं गोवर्धन पर्वत ना बेच दे सरकार

मथुरा: कृषि कानूनों पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों को विपक्षी पार्टियां मौके के रूप में देख रही हैं। सभी राजनीतिक दल किसानों को अपनी तरफ करने के लिए उनके साथ पंचायत में कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश में जगह-जगह किसानों के साथ महापंचायतों का दौर शुरू कर दिया है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को किसान महापंचायत को संबोधित करने मथुरा आईं।

किसान महापंचायत में प्रियंका ने भाजपा पर बोला हमला

उन्होंने आज मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि पीएम सिर्फ अहंकारी ही नहीं बल्कि कायर भी हैं। उन्होंने निशाना साधते हुए सवाल किया कि अगर पिछली सरकारों ने कुछ बनाया ही नहीं है तो फिर आप बेच क्या रहे हैं। आपकी सरकार ने केवल नोटबंदी और जीएसटी बनाई, जिससे जनता परेशान है।

यह भी पढ़ें: औरैया: सड़क पर दिखाई दी जुगाड़ गाड़ी तो जुर्माने के साथ वाहन होगा सीज

इस दौरान प्रियंका ने ऐलान किया कि जब तक ये तीनों नए कृषि कानून वापस नहीं कर लिए जाते, तब तक किसानों की लड़ाई जारी रहेगी। प्रियंका ने कहा कि आंदोलन में अब तक 215 किसानों की मौत हुई, लेकिन मोदी सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार आते ही इन तीनों कानूनों को रद्द कर दिया जाएगा।

(फोटो- सोशल मीडिया)

कहीं सरकार गोवर्धन पर्वत को ना बेच दे

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आप गोवर्धन पर्वत को बचाकर रखें, कहीं इसे भी सरकार बेच ना दे। उन्होंने कहा कि मथुरा की धरती अहंकार को तोड़ती है। इस सरकार का विवेक मर चुका है, भगवान कृष्ण इनका भी अहंकार तोड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि PM मोदी ने अपने लिए दो विमान खरीद लिए, लेकिन किसानों का बकाया नहीं दे पाए। इससे सरकार की नीयत साफ होती है।

यह भी पढ़ें: सभी के लिए प्रेरणा बन रही सिद्धार्थनगर की गुंजन चौरसिया, बोलने-सुनने में हैं असमर्थ

Full View

किसानों से नहीं मिली मोदी सरकार

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो अपने शासनकाल में दुनिया के हर कोने तक पहुंच गए, वो दिल्ली जहां वो रहते हैं, उसके बॉर्डर तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी किसानों से कहते हैं कि विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है, लेकिन क्या एक भी किसान से सरकार ने बात की है।

Full View

यह भी पढ़ें: ऐसे होता है विकास, 5 सालों में बदल दी रायबरेली के प्रधान ने गांव की तस्वीर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News