सोनिया की FIR पर मचा बवाल, कांग्रेस नेता ने CM येदियुरप्पा को लिखा पत्र

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने इस एफआईआर के खिलाफ मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को एक पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखते हुए आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी पर गलत जानकारी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

Update: 2020-05-21 10:39 GMT

बेंगलुरू: कर्नाटक के शिमोगा जिले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके बाद से कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। अब कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने इस एफआईआर के खिलाफ मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को एक पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखते हुए आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी पर गलत जानकारी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: हवेली है ये बस: एक्टर महेश बाबू की है आलीशान सवारी, जीते हैं ऐसी जिंदगी

कांग्रेस नेता ने की एफआईआर वापस लेने की मांग

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी के एक कार्यकर्ता द्वारा सोनिया गांधी के खिलाफ गलत जानकारी के आधार पर राजनीतिक मकसद से एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पत्र लिखकर एफआईआर वापस लेने की मांग की है। डीके शिवकुमार ने दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और उन्हें निलंबित करने की भी मांग की।

क्यों दर्ज किया गया मुकदमा?

बता दें कि कर्नाटक के शिमोगा जिले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यहां दर्ज की गई एफआईआर में आरोप लगाया गया कि कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार को लेकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: सैलून जाने से पहले जान लें ये बातें, वरना पड़ जाएंगे मुसीबत में

साथ ही ये दावा किया गया है कि 11 मई को कांग्रेस पार्टी की ओर से गलत दावे किए गए और केंद्र सरकार पर झूठे आरोप लगाए गए। इसमें प्रधानमंत्री केअर्स फंड से जुड़े कुछ आरोप लगाए गए, जो बिल्कुल गलत थे।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

इन्ही सब के चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 505 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही एफआईआर में अपील भी की गई है कि सोनिया गांधी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। ये एफआईआर प्रवीण नामक एक स्थानीय वकील द्वारा दर्ज की गई है।

देश में कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच कांग्रेस की तरफ से लगातार मोदी सरकार पर आरोपों-इल्जामों की बरसात की जा रही है। कांग्रेस की तरफ से लगातार केंद्र सरकार पर राज्यों के साथ सौतेला बर्ताव करने का आरोप लगाया जा रहा है।

PM केयर्स फंड की जानकारी सार्वजनिक करने की अपील

इसके साथ ही महामारी संकट के बीच प्रधानमंत्री केयर्स फंड की जानकारी सार्वजनिक करने की अपील की जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता राहुल गांधी की तरफ से इस बारे में लगातार सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा जा चुका है। वहीं खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चिट्ठी लिखी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: यहां प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस भीषण हादसे का शिकार, 28 घायल

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News