गृह मंत्री के साथ हादसा: फिसलने से पैर में फ्रैक्चर, हॉस्पिटल में कराए गए भर्ती

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज एक हादसे का शिकार हो गए हैं। दरअसल, आज यानि मंगलवार दोपहर गृह मंत्री अनिल विज अपने घर पर बाथरूम में फिसल गए।

Update: 2020-06-09 12:03 GMT

चंडीगढ़: खबर हरियाणा से है, जहां पर राज्य के गृह मंत्री अनिल विज एक हादसे का शिकार हो गए हैं। दरअसल, आज यानि मंगलवार दोपहर गृह मंत्री अनिल विज अपने घर पर बाथरूम में फिसल गए। जिस वजह से उनकी जांघ में फ्रैक्चर हो गया है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल में ले जाने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें इलाज के लिए मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें: आठ मांओ का प्यार: लावारिस बच्ची को मिला नया जीवन, जानिये क्या है पूरी कहानी

बाथरूम में अचानक पैर फिसलने से आया फ्रैक्चर

जानकारी के मुताबिक, वो दोपहर करीब एक बजे विज अपने शास्त्री कालोनी आवास में बाथरूम में गए थे कि तभी अचानक उनका पैर फिसल गया। उनके चींखने की आवाज बाहर आई, जिसे सुनकर आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मी तत्काल अंदर गए और उन्हें बाहर लेकर आए। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई।

यह भी पढ़ें: समाजसेवक डॉ सपना शर्मा महासंघ फाउंडेशन की बनी महासचिव, जाने इनके बारे में

डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की दी सलाह

गृह मंत्री की घटना की सूचना मिलने पर सीएमओ सहित अन्य अधिकारी भी गृहमंत्री आवास पहुंचे। इसके बाद उन्हें सीलाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर एक्सरे के बाद चिकित्सकों ने उनके पैर में फ्रैक्चर होने की बात कही। इसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने गृह मंत्री को आराम करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: इतनी सस्ती कार: 3 लाख से कम में ले आएं घर, दमदार इंजन के साथ शानदार माइलेज

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News