जौहर इतिहास में हमारे गौरव और बलिदान का विषय रहा है :गहलोत

उन्होंने ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला भी बोला। गहलोत ने महाराणा प्रताप को बलिदान और साहस का प्रतीक करार दिया।

Update: 2019-05-19 03:59 GMT

जोधपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि पुराने समय की जौहर प्रथा गौरव का विषय है।

उन्होंने यहा संवाददाताओं से कहा, ‘‘जौहर इतिहास में हमारे गौरव और बलिदान का विषय रहा है।’’

ये भी देंखे:केदारनाथ मंदिर में साधना के बाद बोले मोदी, भगवान के चरणों में आने के बाद मैं उनसे कुछ नहीं मांगता

उन्होंने ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला भी बोला।

गहलोत ने महाराणा प्रताप को बलिदान और साहस का प्रतीक करार दिया।

गहलोत की यह टिप्पणी राजस्थान में कांग्रेस सरकार के आने के बाद स्कूलों के पाठ्यक्रम में बदलाव पर उठे विवाद के आलोक में आयी है।

उल्लेखनीय है कि आठवीं कक्षा की अंग्रेजी की पुस्तक में जौहर की एक प्रतीकात्मक तस्वीर को हटाकर उसकी जगह एक किले की तस्वीर लगायी गयी है। इसके साथ ही दसवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम में विनायक दामोदर सावरकर के नाम के आगे से वीर संबोधन हटाया गया है।

ये भी देंखे:जानिए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने क्यों दर्ज कराई शिकायत दर्ज

भाजपा ने सावरकर के नाम के आगे से वीर संबोधन हटाये जाने समेत कुछ बदलावों का विरोध किया है। कांग्रेस के भी कुछ नेताओं ने इन बदलावों का विरोध किया है।

(भाषा)

Tags:    

Similar News