हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल में इन नेताओं की जगह तय, सीटों का बंटवारा होगा ऐसे...

Update: 2019-12-25 04:09 GMT

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में भले ही चुनाव से पूर्व हुए किसी गठबंधन की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है, लेकिन अब मन्त्रिमंडल (cabinet ministers) को लेकर गंठबंधन के दलों के बीच सामंजस्य देखने लायक होगा। हेमंत सोरेन ने मंगलवार रात राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया और 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ग्रहण करेंगे। अब सोरेन के मन्त्रिमंडल में सीटों के बंटवारें पर सबकी नजर होगी।

सोरेन सरकार का ऐसा हो सकता है मन्त्रिमंडल:

81 विधानसभा सीटों में से गठबंधन ने 47 सीटों को जीत कर राज्य की सत्ता अपने नाम कर ली है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के खाते में 30 सीट गई तो कांग्रेस ने 16 सीटों के साथ अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज कराई, वहीं लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने भी एक सीट हासिल कर ली।

अब सवाल यह है कि हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में कौन- कौन चेहरे शामिल होंगे। ध्यान दें कि राज्य में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

सीटों के बंटवारें का ये हो सकता है आंकड़ा:

सम्भावना है कि सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने वाली जेएमएम के खाते में सीएम समेत छः मंत्री पद जा सकते हैं। कांग्रेस के खाते में पांच मंत्री और राजद का भी एक मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के काबिज होने की उम्मीद ज्यादा दिख रहे है।

इन नेताओं की मन्त्रिमंडल में दावेदारी तय :

वहीं सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल क्षेत्र, जाति और धर्म के आधार पर होगा। नेताओं की वरिष्ठता का भी ख्याल रखा जाना लाजमी है। माना जा रहा है कि मंत्रिपद के लिए कद और वरिष्ठता के हिसाब से चंपई सोरेन और महिला कोटे से जोबा मांझी की दावेदारी तय है।

यह भी पढ़ें: क्रिसमस ट्री लाने से पहले इन बातों ध्यान नहीं दिया तो जानिए क्या होगा बड़ा अनर्थ

जेएमएम के इन नेताओं के नामों पर चर्चा:

वहीं समीर महंती को भी मन्त्रिमंडल में जगह मिल सकती है, क्योंकि कोल्हान क्षेत्र में उड़िया वोटरों का अच्छा खासा प्रभाव है। इसके अलावा लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करने वाले नलिन सोरेन और स्टीफन मरांडी को भी जगह मिलने की संभावना है। डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, टुंडी से मथुरा महतो, जीगा होरो के नामों की भी चर्चा है।

कांग्रेस के इन नेताओं को मिल सकती है मंत्रीमंडल में जगह:

वहीं कांग्रेस की ओर से जिन विधायकों को सरकार में बड़े पद मिलने की संभावना है। रामेश्वर उरांव को विधानसभा अध्यक्ष पद मिल सकता है। कांग्रेस युवा चहरों को मंत्रीमंडल में जगह दे सकता है, इसमें जमशेदपुर पश्चिम से जीतने वाले बन्ना गुप्ता, पाकुड़ से चुनाव जीतने वाले आलमगीर आलम या जामताड़ा से चुनाव जीतने वाले इरफान अंसारी, मनिका से जीतने वाले रामचंद्र सिंह, बेरमो से चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह के अलावा बड़कागांव से चुनाव जीतने वाली सबसे कम उम्र के विधायक अंबा प्रसाद और रामगढ़ से चुनाव जीतने वालीं ममता देवी के नामों की चर्चा है।

ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, इस दिन लेंगे CM पद की शपथ

Similar News