अब गुजरात में हिंसा! कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प, JNU का दिखा भयानक असर

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के बाद पूरे देश में इसका विरोध शुरू हो गया है। वहीं कई छात्र संगठनों के बीच विवाद भी बढ़ गया। इसी कड़ी में मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र आपस में भिड़ गये। दोनों छात्र संगठनों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गये। 

Update: 2020-01-07 07:42 GMT

अहमदाबाद: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के बाद पूरे देश में इसका विरोध शुरू हो गया है। वहीं कई छात्र संगठनों के बीच विवाद भी बढ़ गया। इसी कड़ी में मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र आपस में भिड़ गये। दोनों छात्र संगठनों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गये।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार को हुई हिंसा का असर अब पूरे देश में दिखने लगा है। गुजरात में मंगलवार को एबीवीपी और नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गयी। दोनों दलों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर पत्थर और लाठी चली। इस दौरान कई लोग घायल हो गये। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत करवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।



ये भी पढ़ें: हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने की JNU हिंसा, कहा- दोबारा भी ऐसे ही देंगे जवाब

जानकारी के मुताबिक़, अहमदाबाद में एबीवीपी के कार्यालय के बाहर जेएनयू हिंसा को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था, इसी दौरान दोनों दल आपस में भिड़ गये।

मुंबई में भी बवाल:

गौरतलब है कि मुंबई में भी आज पुलिस ने गेटवे ऑफ़ इंडिया पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को जबरन वैन में भर कर आजाद मैदान पहुँचाया। इस दौरान छात्रों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि धरना प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने फ्री कश्मीर के पोस्टर दिखाए थे, जिसके बाद ये मुद्दा विवाद बन गया है। हालांकि मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा लखनऊ में भी छात्रों ने जेएनयू हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

वहीं दिल्ली में कई यूनिवर्सिटी के छात्र भी धरना कर रहे हैं। सोमवार को जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया था। वहीं बंगाल में हुए इस प्रदर्शन में जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्र और पुलिस भी आमने-सामने आ गए थे।

ये भी पढ़ें:5 सवाल JNU बवाल पर: क्या है किसी के पास इसका जवाब?

क्या है मामला:

गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दो छात्र गुटों में झड़प हो गई। दरअसल, देर रात लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश उपद्रवी परिसर के अंदर घूम रहे थे और वहां संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों पर हमले कर रहे थे। जिसके बाद कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा।

ये भी पढ़ें: JNU हिंसा में ‘कश्मीर फ्री’ का सुर क्यों अलाप रहे प्रदर्शनकारी, एक्शन में पुलिस

Tags:    

Similar News