BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को किया तलब, दी ये सख्त चेतावनी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिह को तलब किया है। जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह के विवादित बयानों पर उनसे सवाल पूछा है। जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को बेवजह बयानबाजी से बचने के लिए कहा है।

Update: 2020-02-15 11:12 GMT

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिह को तलब किया है। जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह के विवादित बयानों पर उनसे सवाल पूछा है। जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को बेवजह बयानबाजी से बचने के लिए कहा है। बीजेपी अध्यक्ष ने गिरिराज के बयानों पर आपत्ति जताई है। हाल ही में गिरिराज सिंह ने देवबंद को लेकर विवादित बयान दिया था।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बीजेपी भड़काऊ बयानबाजी को लेकर सख्‍त हो गई है। बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने देवबंद को आतंक की गंगोत्री बताने वाले पार्टी के फायर ब्रैंड नेता गिरिराज सिंह को शनिवार को तलब किया और सख्‍त चेतावनी दी।

जेपी नड्डा ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक रूप से स्‍वीकार किया था कि 'देश के गद्दारों को' और 'भारत-पाक मैच' जैसे बयानों से पार्टी को दिल्‍ली चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा था।

यह भी पढ़ें...तैयार हुआ एक और शाहीनबाग: यहां हजारों महिलाएं बैठी धरने पर

अमित शाह के इस बयान के बाद अब बीजेपी अध्‍यक्ष नड्डा ने भड़काऊ बयानबाजी के खिलाफ सख्‍त रुख अपना लिया है। नड्डा ने अक्‍सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री तथा बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को तलब किया है। नड्डा ने सिंह से करीब 15 मिनट तक चली मुलाकात के दौरान उन्‍हें सख्‍त चेतावनी दी और कहा कि विवादित बयानों से दूर रहें। नड्डा से मुलाकात के बाद गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कुछ नहीं कहा।

यह भी पढ़ें...शिवभक्त अमरनाथ जाने के लिए हो जाएं तैयार, आ गई तारीख

शुक्रवार को गिरिराज सिंह ने बेगूसराय के मुस्लिम बहुत इलाके में खुली जीप में सवार होकर घूमे थे और भीड़ के साथ चलते हुए "भारतवंशी तेरा मेरा रिश्ता क्या, जय श्री राम जय श्री राम" का नारा लगाया था। अपने भाषण में गिरिराज सिंह ने नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया था। उन्होंने भारत माता पर उंगली उठाने वालों की आंखें निकाल लेने की बात कही थी।

इससे पहले गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा था कि देखिए कितने लोग देवबंद से आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं। दुर्भाग्य है इस देश का जो राष्ट्र के लिए काम करना चाहिए, वे राष्ट्र विरोधी..मैंने सही कहा कि देवबंद गंगोत्री है आतंकवाद का।

यह भी पढ़ें...भारत का तुर्की को मुंह तोड़ जवाब: कहा- कश्मीर हमारा आंतरिक मामला

उन्होंने आगे कहा कि जब सोनिया (गांधी) जी बाटला हाउस में गई थीं एनकाउंटर में आंसू बहाने तो भी भीड़ थी उन गलियों में। दिग्विजय सिंह आजमगढ़ गए थे तो भी भीड़ थी, जितने देश में शाहीन बाग हो रहे हैं, वे एक तरह से खिलाफत आंदोलन हो रहा है, देश को तोड़ने की साजिश हो रही है।

Tags:    

Similar News