लखनऊ: डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय को मिला परिश्रम का ईनाम

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय को मोदी मंत्रिमंडल में फिर से स्थान दिया गया है। उनके कठिन परिश्रम और सांगठनिक क्षमता को पैमाना मानकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हे इसका ईनाम दिया है।

Update:2019-05-30 21:48 IST

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय को मोदी मंत्रिमंडल में फिर से स्थान दिया गया है। उनके कठिन परिश्रम और सांगठनिक क्षमता को पैमाना मानकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हे इसका ईनाम दिया है। इसके पहले भी वह पिछली मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री थें। तब उन्हें मंत्री पद से हटाकर प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गयी थी। इस बार उन्हे कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़ें,,, मोदी को दोबारा PM पद की शपथ लेने पर BJP कार्यालय में जश्न मनाते समर्थक

भाजपा के डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने चंदौली संसदीय सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज 21 साल का रिकार्ड तोड़ा। लगातार दूसरी बार जीते महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने 21 वर्ष का रिकार्ड तोड़ा। यह सीट कभी भाजपा की हुआ करती थी। 1991 से 98 के बीच इस सीट पर लगातार तीन बार भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें,,, शिक्षा विभाग के इन अधिकारीयों को कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस

इसके बाद 2014 में ही भाजपा का खाता खुल पाया था। इस बार भी इसी सीट से डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जीतकर करिश्मा दिखाया। 15 अक्तूबर 1957 को गाजीपुर के पखनपुर गांव में जन्मे महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने एमए, पीएचडी के साथ ही पत्रकारिता में परास्नातक डिग्री भी ली है। उनकी पूरी शिक्षा वाराणसी से हुई। वह 1978 में बीएचयू छात्रसंघ में महामंत्री रहे।

यह भी पढ़ें,,, सीमा रिजवी को हत्या प्रयास के एक केस में मिली अंतरिम जमानत

इसी दौरान वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड गए। कई वर्षो तक भाजपा में काम करने के बाद पहली बार वर्ष 1991 में विधायक बने। वह यूपी की कल्याण सिंह सरकार में नगर आवास राज्यमंत्री का पद संभाला। इसके बाद 1996 में दोबारा विधानसभा पहुंचे और प्रदेश के पंचायती राज्यमंत्री और नियोजन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने। इसके बाद 2014 में भाजपा के टिकट पर चंदौली से लोकसभा चुनाव लड़ा चुनाव जीतने के बाद मानवसंसाधन विकास मंत्री बने।

यह भी पढ़ें,,, दादा मियां दरगाह रोजा इफ्तार में शामिल हुए शिवपाल यादव, देखें तस्वीरें

इसके बाद पार्टी ने उन्हे अगस्त 2017 में यूपी भाजपा की कमान सौंपी। और इस बार उन्होंने सांगठनिक जिम्मेदारी निभाने के साथ ही चुनाव भी लडकर जीता। डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय राजनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैं।

 

 

Tags:    

Similar News