ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र, लगाए कई गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल के मुख्य स्वास्थ्य सचिव विवेक कुमार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। जिसमें उनका कहना है कि राज्य में केवल चार रेड जोन हैं। जबकि 30 अप्रैल को राज्यों के साथ कैबिनेट सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रस्तुति में 10 दिखाए गए हैं।

Update: 2020-05-01 10:35 GMT

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मुख्य स्वास्थ्य सचिव विवेक कुमार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। जिसमें उनका कहना है कि राज्य में केवल चार रेड जोन हैं। जबकि 30 अप्रैल को राज्यों के साथ कैबिनेट सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रस्तुति में 10 दिखाए गए हैं। जिसके बाद से अब रेड जोन पर केंद्र और ममता सरकार के बीच ठन गई है। राज्य सरकार ने रेड जोन को लेकर केंद्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उधर कोरोना संकट और देशव्यापी बंद के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लॉकडाउन में राहत देने की घोषणा की हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि विशेष रूप से राज्य के ग्रीन जोन में छोटी, दुकाने, कारखानें और निर्माण गतिविधिया शुरू हो सकती हैं।

उन्होंने कहा है कि हमने कुछ निर्णय लिए हैं जो सोमवार से लागू हो जाएंगे, यदि सब कुछ ठीक रहा तो। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑरेंज और ग्रीन जोन में लॉकडाउन से ढील दी जाएगी जबकि जो इलाके सील हैं वहां प्रतिबंध पहले की ही तरह रहेगा।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम कोरोना लॉकडाउन पर केंद्र से स्पष्ट निर्देश चाहते हैं। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि कृपया लोग घर के अंदर रहें। उन्होंने कहा कि हमारे विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस प्रतिबंध मई के अंत तक जारी रहने चाहिए।

ये भी पढ़ें...ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर हमला, लगाए ये गंभीर आरोप

Tags:    

Similar News