बीजेपी के लिए बड़ा झटका: इस नेता के बेटे ने कांग्रेस का थामा दामन

प्रियंका गांधी ने रायबरेली की सियासी पारे को उस वक्त तेजी दे दी। जब उनकी मौजूदगी में पूर्व बीजेपी सांसद अशोक सिंह के बेटे मनीष सिंह बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।  

Update: 2019-10-23 10:42 GMT

रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के तीन दिवसीय दौरे पर है। दौरे के दूसरे दिन प्रियंका गांधी ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ कई संगठनों और पूरे प्रदेश से आए हुए कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की।

साथ ही प्रदेश के नवनिर्मित कार्यकारिणी के लिए चल रही पाठशाला में भी भाग लिया। कांग्रेस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पाठशाला में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपनी टीम के साथ क्लास ले रहे हैं।

इसी बीच प्रियंका गांधी ने रायबरेली की सियासी पारे को उस वक्त तेजी दे दी। जब उनकी मौजूदगी में पूर्व बीजेपी सांसद अशोक सिंह के बेटे मनीष सिंह बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।

ये भी पढ़ें...यूपी में यहां मिला प्रियंका गांधी को नया आशियाना, गृह प्रवेश जल्द…

हजारों समर्थकों के साथ मनीष सिंह पहुंचे भुएमऊ गेस्टहाउस

दोपहर लगभग 1:30 बजे मनीष सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ भुएमऊ गेस्टहाउस पहुंचे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम लिया गौरतलब है।

कि पिछले काफी समय से रायबरेली से कांग्रेस के दो विधायक राकेश सिंह और अदिति सिंह लगातार पार्टी लाइन को किनारे कर बीजेपी के सुर में सुर मिला रहे हैं अपने किले को बचाने के लिए प्रियंका गांधी ने आज कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के चचेरे भाई मनीष सिंह को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद मनीष सिंह का कहना है प्रियंका गांधी के संघर्ष से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए और मजबूत करने के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

वहीं प्रियंका गांधी ने कहां जब मैं पिछले चुनाव में आती थी देखा करती थी यह लड़का बहुत मेहनत करता था और गांव गांव जाकर टोली बनाकर प्रचार-प्रसार किया करते थे।

मैंने किशोरी लाल शर्मा से कहा था इस तरह के लोगों को देखो और अपने पार्टी में संगठन में जगह दो आज वह समय आ गया और मनीष सिंह ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

अशोक सिंह के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

मनीष सिंह बीजेपी के पूर्व सांसद अशोक सिंह के बेटे हैं। मनीष सिंह 2012 में पीस पार्टी से चुनाव लड़ा 2017 में बीएसपी से चुनाव लड़ा। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से मगर सफलता न मिलने के बाद भी हारी नहीं माने।

निरंतर हरचंदपुर विधानसभा में समय-समय पर अपनी आवाज को बुलंद करते हुए अपने समर्थकों के साथ महीने में दो बार विधानसभा का दौरा करते हुए क्षेत्र में एक बड़ी पैठ बना रखी है।

अब वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं तो कहीं ना कहीं कांग्रेश को संजीवनी के रूप में काम आएंगे। वही प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और प्रियंका गांधी के मौजूदगी में कांग्रेस का हाथा थाम लिया।

रायबरेली के पुराने कांग्रेसी और युवा साथियों ने जोश भरे अंदाज में प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया।

ये भी पढ़ें...प्रियंका गांधी बोलीं- यूपी में रोज हत्याएं हो रही हैं, लोगों को जलाया जा रहा है

Tags:    

Similar News