ठगे गए पीयूष गोयल! हुई भारी चोरी, दस्तावेज लीक होने का शक

साइबर सेल को आरोपी का फोन दे दिया गया है। पुलिस डिलीट किए गए मेल को भी रिकवर करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा, पुलिस आरोपी के साथियों को भी ढूंढ रही है।

Update: 2023-07-03 23:30 GMT
ठगे गए पीयूष गोयल! हुई भारी चोरी, दस्तावेज लीक होने का शक

मुंबई: मुंबई स्थित केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर पर उनके ही नौकर ने चोरी कर ली। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी के पास से पीयूष गोयल के घर से उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें:आर्टिकल 370: मुक्त हुए जम्मू के नेता, अभी तक क्यों नजरबंद हैं घाटी के नेता?

आरोपी के पास से पुलिस ने सेल फोन पर रेलवे और वित्त मंत्रालय से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज़ बरामद किए हैं। तीन अलग-अलग ईमेल आईडी पर इन दस्तावेजों को भेजा गया है। ऐसे में पुलिस को शक है कि आरोपी युवक ने कुछ लोगों को महत्वपूर्ण सूचना दी है।

जानिए क्या है मामला

पिछले महीने पीयूष गोयल के परिजनों को घर से कुछ चांदी के बर्तन और पीतल के सामान गायब मिले। यह मामला 16 से 18 सितंबर के बीच का है। ऐसे में परिजनों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने अपने यहां काम करने वाले नौकर विश्वकर्मा के खिलाफ गामदेवी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवा दी।

आरोपी के साथियों को ढूंढ रही पुलिस

विष्णु कुमार विश्वकर्मा ही वह आरोपी है, जिसने अपने मालिक यानि पीयूष गोयल के घर से चोरी की है। 28 वर्षीय विश्वकर्मा पिछले तीन साल से मंत्री के घर काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें: 50kg सोना से कोलकाता में बनी मां दुर्गा की अद्भुत मू्र्ति, इन लोगों ने दिया दान

वहीं, साइबर सेल को आरोपी का फोन दे दिया गया है। पुलिस डिलीट किए गए मेल को भी रिकवर करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा, पुलिस आरोपी के साथियों को भी ढूंढ रही है।

Tags:    

Similar News