अमर सिंह के निधन पर शोक की लहर, PM मोदी से लेकर अखिलेश ने जताया दुख

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का आज अपराह्न निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका देहांत सिंगापुर में हुआ। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता गया।

Update: 2020-08-01 14:25 GMT

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद अमर सिंह का आज अपराह्न निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका देहांत सिंगापुर में हुआ। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता गया।

एक जमाने में वह दिल्ली के पावरफुल नेताओं में थे। वह काफी समय तक वह मुलायम सिंह के करीबी रहे। पिछले दिनों उनके निधन की झूठी खबर चल जाने पर उन्होंने जिंदादिल इंसान की तरह कहा था टाइगर जिंदा है।

लगभग सभी दलों में अमर सिंह के मित्र थे। उनके निधन का समाचार मिलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने ट्वीट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें… अमर सिंह का सफर: इन विवादों से रहा इनका नाता, इसलिए सपा से हुए थे बाहर

इन दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर जताया शोक

नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- "अमर सिंह एक ऊर्जावान राजनैतिक शख्सियत थे। पिछले कुछ दशकों में, उन्होंने कुछ प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रमों को करीब से देखा था। वह जीवन के कई क्षेत्रों में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से दुख हुआ। उनके दोस्तों और परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं। ओम शांति।"



राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, "वरिष्ठ नेता एवं सांसद अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी।

स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।"



ये भी पढ़ें…अमर सिंह का अधूरा सपनाः नहीं देख पाए पूर्वांचल राज्य, बनाया था लोक मंच

अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर सिंह की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। अखिलेश यादव ने कहा, "अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि



प्रियंका गांधी

पूर्व सपा नेता के निधन पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा- "ईश्वर अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। अमर सिंह जी के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।



ये भी पढ़ें…मुलायम हुए अकेले: छोड़ गए इन्हें प्यारे साथी अमर सिंह, शोक में डूबा देश

सचिन पायलट

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अमर सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- "राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"



Tags:    

Similar News