पहली रैली में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, बताया- क्या होती है देशभक्ति

लोकसभा 2019 के चुनाव का ऐलान होने के बाद मंगलवार को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ गुजरात में आज एक बड़ी रैली की।कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी ने पहली बार किसी रैली को संबोधित किया।प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद गुजरात के गांधीनगर में पहली बार रैली को संबोधित किया।

Update: 2019-03-12 12:48 GMT

नई दिल्ली: लोकसभा 2019 के चुनाव का ऐलान होने के बाद मंगलवार को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ गुजरात में आज एक बड़ी रैली की।कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी ने पहली बार किसी रैली को संबोधित किया।प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद गुजरात के गांधीनगर में पहली बार रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक होना जरूरी है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जो कुछ हो रहा है उससे वह दुखी हैं।जहां भी देखिए वहां नफरत फैलाई जा रही है। हमारे लिए देश को बचाने से ज्यादा कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। इस देश को मिलजुलकर आगे ले जाने की जरूरत है। बैठक के बाद गांधी नगर में हुई इस रैली में सभी की नजरें प्रियंका गांधी पर टिकी थीं।

यह भी पढ़ें.....लोकतंत्र का महापर्व शुरू, चुनावी पर्व में युवा दिखाएंगे अपना रंग

उन्होंने साफ कर दिया कि उनका इरादा भाषण देने का नहीं है, लेकिन वे आज अपने दिल की बात करना चाहती हैं। तकरीबन साढ़े सात मिनट के अपने भाषण में प्रियंका ने दिल की बात कहने के दौरान बिना पीएम मोदी का नाम लिए मोदी सरकार पर तीखे कटाक्ष किए और जमकर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें.....मतदाता जागरूकता के लिए यूपी का ये जिला शुरू करने जा रहा है ये मुहिम

प्रियंका ने कहा कि वे पहली बार गुजरात आई हैं। यहां साबरमती के आश्रम में जब वे पेड़ों के नीचे, आश्रम में गईं तो उनकी आंखों से आंसू आ गए।

Tags:    

Similar News