Rajasthan Politics News : गुलाब चंद कटारिया के बयानों से बैकफुट पर खेलती बीजेपी

Rajasthan Politics News : भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया ने भाजपा को फिर एक बार मुश्किल में डाल दिया है।

Report :  Akshita
Published By :  Shraddha
Update: 2021-08-04 07:41 GMT

गुलाब चंद कटारिया (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

Rajasthan Politics News : राजस्थान के सियासी गलियारों में इस समय बहुत सी चहलकदमी देखने को मिल रही है। एक तरफ गहलोत सरकार (Gehlot Government) मंत्रालय विस्तार और फेरबदल करने वाली है तो वहीं अनेक अलग अलग राज्यो के प्रतिनिधि गहलोत से आकर मुलाकात कर रहें हैं। हाल ही में हरियाणा प्रदेश प्रभारी नेता शैलजा की मुलाकात मुख्यमंत्री गहलोत से हुई। इसके अलावा कर्नाटक के कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार भी गहलोत से मिलने पहुंचे। वहीं सचिन पायलट एक हफ्ते बाद दिल्ली के आलाकमान से मिलकर कल जयपुर पहुंचे हैं।

बता दें कि जहां मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा कांग्रेस सरकार को घेरने में लगी हुई है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) ने भाजपा को फिर एक बार मुश्किल में डाल दिया है। लगातार अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले कटारिया इस बार भगवान राम को ही राजनीति में ले आये हैं।

उदयपुर की वल्लभनगर विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। दरअसल गुलाबचंद कटारिया उदयपुर के भटेवर के पास बाठेड़ा खुर्द में कालिका माता परिसर में बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। यहां जनता को संबोधित करते हुए जहां कटारिया ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर बोला हमला। वहीं अपने संबोधन में हिंदूत्व और राष्ट्रवाद की दुहाई भी दी। बयान में कहा कि अगर बीजेपी नहीं होती तो भगवान राम समुद्र में होते।

कटारिया ने कहा कि अगर आपके और मेरे बाप दादा ने तलवार नहीं उठाई होती तो आज हम जनेऊ पहनने लायक नहीं रह पाते। कटारिया ने कहा कि मैंने अपनी जवानी MLA की कुर्सी चाटने के लिए नहीं झोंकी है। 18 महीने जेल में बिताए हैं। कटारिया ने कहा कि मैं राजनीति में कमाई के लिए नहीं आया हूं। देश को बचाने और राष्ट्र निर्माण करने के लिए आया हूं। इसलिए इस बार देशद्रोहियों का साथ ना दें। सिर्फ बीजेपी को सत्ता में लाएं ताकि राष्ट्र निर्माण में मजबूती मिल सके। बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया के इस बयान पर कांग्रेस भड़क गई। राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप खाचरियावास ने पलटवार किया औऱ पूछा कि क्या बीजेपी पार्टी राम से बड़ी है।

कटारिया के कुछ चर्चित बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि हे देश का पीएम चाहे नरेंद्र मोदी हो या कोई और हम उसकी चाकरी करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। जो देश को आगे बढ़ाएगा उसकी मदद करेंगे, जो देश को रोकने का प्रयास करेगा उससे लड़ाई करेंगे। इस बयान पर विवाद होने के बाद कटारिया को बाद में सफाई तक देनी पड़ी थी।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ


पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)


 कटारिया ने 2016 में अपने एक बयान में पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)के लिए भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। इसका बयान का कांग्रेस ने काफी विरोध किया था। कटारिया ने मनमोहन सिंह के लिए कहा था कि देश का पीएम मनमोहन सिंह जब अमरिका उतरता था तो एयरपोर्ट पर ऐरा-गैरा रिसिव करने जाता था। मगर अब जब हिंदुस्तान का पीएम जाता है तो राष्ट्रपति खुद जाता है रिसिव करने के लिए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

कटारिया का राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तू-तड़ाक कर चुनौती देने और कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया था। मगर अशोक गहलोत को तू-तड़ाक अंदाज में चुनौति देने और कांग्रेस के परिवारवाद का जिक्र करने में कटारिया अपनी जबान की मर्यादा को बरकरार नहीं रख पाए और विवाद हो गया।

महाराणा प्रताप के खिलाफ

अप्रैल 2021 में उपचुनाव के दौरान दीप्ति माहेश्वरी की चुनावी रैली में महाराणा प्रताप के खिलाफ बयान दिया था । जिससे राजपूत समाज और करणी सेना में रोष देखने को मिला था। बहुत रोष के बाद गुलाब चंद को माफी मांगनी पड़ी थी।

सतीश पूनिया के खिलाफ

जून में एक बयान में कहा कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ही मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होता है। ऐसा बहुत कम हुआ है कि जो प्रदेशाध्यक्ष होता है, वही मुख्यमंत्री बना हो। कटारिया ने कहा कि बीजेपी में व्यक्ति तय नहीं करता कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। बता दें कि राजस्थान में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया हैं ।अक्सर पूनिया और वसुंधरा राजे के बीच मतभेद देखने को मिलते रहते हैं।

गुलाब चन्द कटारिया भारतीय जनता पार्टी से एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे राजस्थान सरकार के पूर्व गृह मंत्री हैं। वे राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और पार्टी की केन्द्रीय कार्य समिति के सदस्य हैं। वे उदयपुर के निवासी हैं और वहाँ से 9वीं लोक सभा के सदस्य रह चुके हैं। कटारिया की उम्र 75 साल के करीब है और वे राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष हैं।

अब आखिर में फिर से कटारिया ने कहा कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ के पेश किया है।वे राम का अपमान सपने में भी नही कर सकते।आगे और कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कोर्ट में सिर्फ आज तक राम भगवान के अस्तित्व पर सवाल उठाते आयी है । उसे मेरे बारे में कुछ भी बोलने का कोई हक नहीं है। उन्होंने 70 साल से सिर्फ भगवान राम के नाम पर राजनीति की है। बीजेपी की कोशिशों की वजह से आज राम मंदिर का निर्माण सम्भव हो पाया है।जो कांग्रेस पार्टी को हजम नही हो रहा है। क्योंकि अब वे राम भगवान के नाम पर और राजनीति नहीं कर पाएंगे।

Tags:    

Similar News