विधायकों पर एक्शन: निष्कासित किया गया इन सभी को, RJD ने लिया फैसला

पार्टी ने जिन तीन विधायकों को निष्कासित किया है, उसमें महेश्वर प्रसाद यादव, प्रेमा चौधरी और फराज फातमी का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि ये सभी विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

Update: 2020-08-16 11:49 GMT
RJD expels for 6 years its 3 MLAs

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अपने तीन विधायकों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। पार्टी ने जिन तीन विधायकों को निष्कासित किया है, उसमें महेश्वर प्रसाद यादव, प्रेमा चौधरी और फराज फातमी का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि ये सभी विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

यह भी पढ़ें: BHU से बड़ी खबर: 5 लाख छात्र देंगे प्रवेश परीक्षा, फैसले के खिलाफ छात्रों का ‘सत्याग्रह’

लालू यादव के निर्देश पर किया गया निष्कासित

बताया ये भी जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के निर्देश पर ही इन सभी विधायकों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को तगड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक सोमवार को बिहार में अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: खूबसूरत वैज्ञानिक की कुर्बानी: वैक्सीन के लिए उठाया बड़ा कदम, दुनिया कर रही सलाम

श्याम रजक RJD में हो सकते हैं शामिल?

वहीं इस खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरो पर है कि उद्योग मंत्री श्याम रजक के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद फिर से अपने पुराने घर यानी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में वापसी कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि सोमवार को रजक इस्तीफा दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: चीन की बर्बादी शुरू: भारत देगा 40 हजार करोड़ का झटका, बनाया ये प्लान

विधानसभा अध्यक्ष को देंगे अपना इस्तीफा

बताया जा रहा है कि श्याम रजक सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष के पास जाकर पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे। श्याम रजक का नाराज होकर आरजेडी में शामिल होने की बात को बिहार में आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू के तगड़ा झटका लगेगा।

आपको बता दें, कि मंत्री श्याम रजक 2009 में राष्ट्रीय जनता दल को छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए थे। जेडीयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े और मंत्री बने।

यह भी पढ़ें: होगा बड़ा परिवर्तन: बदलेगी लड़कियों की शादी की ऐज, यहां जाने हर देश की न्यूनतम उम्र

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News