पायलट के आने से 15 मिनट पहले गहलोत ने क्यों रद्द कर दिया अपना ये अहम कार्यक्रम

उन्होंने यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। सूत्रों की मानें तो सीएम अशोक गहलोत को भी इस कार्यक्रम में आना था। लेकिन गहलोत नहीं पहुंचे। जबकि ये कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था।

Update: 2020-08-20 07:21 GMT
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की फ़ाइल फोटो

जयपुर: राजस्थान की राजनीति हर पल बड़ी ही तेजी के साथ करवट ले रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने के लगभग एक महीने बाद बुधवार को सचिन पायलट जयपुर में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। सूत्रों की मानें तो सीएम अशोक गहलोत को भी इस कार्यक्रम में आना था। लेकिन गहलोत नहीं पहुंचे। जबकि ये कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था।

बताया जा रहा है कि सचिन पायलट के कांग्रेस कार्यालय पहुंचते ही सीएम अशोक गहलोत के लिए वहां पर पहले से तैनात सिक्योरिटी तुरंत हटा ली गई।

ये भी पढ़ें- वैक्सीन पर खुशखबरी: भारत में जल्द शुरू होगा ट्रायल, सरकार की इन कंपनियों से बात

 

ये भी पढ़ें- स्पीकर का निर्देश, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विधानसभा में मिले प्रवेश

15 मिनट पहले रद्द किया कार्यक्रम

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम अशोक गहलोत को 11 बजे इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत करनी थी इसीलिए उन्होंने यह कार्यक्रम 10:30 बजे रखवाया था, लेकिन10:45 बजे सूचना आई कि गहलोत नहीं रहे हैं।

ये सूचना जैसे ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लगी उनके चेहरे लटक गये। पार्टी कार्यालय में सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी घमंड में कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती है, उन्हें राजीव गांधी से राजनीति का बड़प्पन सीखना चाहिए।

राजीव गांधी 400 से ज्यादा सीट लेकर आए थे मगर 2 सीट वाली बीजेपी का भी पूरा सम्मान करते थे।

सचिन ने आगे कहा कि आज जो तकनीक क्रांति के बल पर देश आगे जा रहा है वह राजीव गांधी की देन है। आगे आने वाले दिनों में देश के युवा राजीव गांधी से सीखते रहेंगे।

वन प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजीव गांधी अपने देश में सूचना क्रांति के जनक के तौर पर देखे जाते हैं। उनके ही कारणआज देश नई ऊंचाईयां छू रहा है।

ये भी पढ़ेंः आज दिन भर बारिश: यहां लगातार दो दिन गिरेगा पानी, जारी हुआ अलर्ट

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News