भाजपा के जनविरोधी हथकंड़ों को सफल न होने दे: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की प्रलोभन की राजनीति से लोकतंत्र और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के लिए खतरा हो सकता है। भाजपा का इन मूल्यों से कोई लेना देना नहीं है।

Update: 2019-07-11 13:32 GMT

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की प्रलोभन की राजनीति से लोकतंत्र और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के लिए खतरा हो सकता है। भाजपा का इन मूल्यों से कोई लेना देना नहीं है।

भाजपा और उसका मातृ संगठन आरएसएस कभी भारत की आजादी के आंदोलन में शामिल नहीं रहा। लोकतंत्र में भी उसकी आस्था नहीं है।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस की शालिनी यादव समाजवादी पार्टी में हुई शामिल

भाजपा समाजवादी विचारधारा की विरोधी

संविधान का सम्मान भी भाजपा में नहीं है। भाजपा समाजवादी विचारधारा की विरोधी है। भाजपा के जनविरोधी हथकंड़ों को सफल नहीं होने देना है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों के सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात कर शिकायत की कि भाजपा सरकार में निर्दोष और गरीब लोगों को फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है।

विपक्षियों का उत्पीड़न हो रहा है। सत्ता का दुरूपयोग हो रहा है। विकास के कार्य रूके हुए हैं। भाजपा की जनहित में कोई योजना लागू करने में कोई रूचि नहीं है।

ये भी पढ़ें...शराब कांड के पीछे समाजवादी पार्टी के लोग: CM योगी

जनता के बीच जाकर देनी होगी जानकारी

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से अन्याय का मुकाबला करने और जोरशोर से चुनाव अभियान में जुटने का आग्रह किया। उन्होंने कहा भाजपा की साजिशों से सावधान रहते हुए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अब 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक यानि गांधी जयंती से सरदार पटेल की जयंती तक भाजपा सांसदों की पदयात्रा का आयोजन कर रही है। भाजपा बुनियादी समस्याओं के समाधान के बजाय पदयात्रा कर जनभावनाओं से खिलवाड़ करना चाहती है।

ये भी पढ़ें...शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के विभीषण, मोहन भागवत के चंगुल में बीजेपी: ओमप्रकाश राजभर

यूपी में आज किसान, गरीब, नौजवान सभी परेशान

अखिलेश ने कहा कि यूपी में आज किसान, गरीब, नौजवान सभी परेशान है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान को न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा है और नहीं अभी तक किसानों की आय दुगनी करने की योजना का कोई ठोस प्रारूप सामने आया है।

गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्तर पर अपनी बात मजबूती से रखने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

Tags:    

Similar News