UP Election 2022 : प्रियंका गांधी आज लखनऊ में, महिलाओं को देंगी नई ताकत, कांग्रेस का जारी करेंगी घोषणा पत्र

UP Election 2022 : प्रियंका गांधी आज दो घोषणा पत्र जारी करेंगी। लखनऊ के पार्टी कार्यालय में बुधवार दोपहर 12 बजे प्रियंका गांधी महिलाओं के लिए बनाए गए घोषणा पत्र जारी करेंगी।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-12-08 02:35 GMT

Up Election 2022 : आज मुरादाबाद दौरे पर प्रियंका गांधी (सोशल मीडिया)

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज बुधवार को पार्टी का पहला घोषणापत्र (priyanka gandhi ghoshna patra) जारी करेंगी। काग्रेंस का ये घोषणा पत्र विशेषकर महिलाओं के लिए होगा। जिसको ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने इसका नाम 'शक्ति विधान'(Shakti Vidhan) रखा है। जिसमें कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का एलान किया है।

यूपी की सत्ता में कांग्रेस पार्टी वापसी करने के लिए लगातार कोशिशों में लगी हुई है। ऐसे में प्रियंका गांधी रैलियों व यात्राओं की मदद से कांग्रेस की जड़ों को मजबूत कर यूपी चुनाव 2022 में पार्टी के लिए जीत का रास्ता आसान बनने में लगी हुई हैं। जिसके लिए अब प्रियंका महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत सीट आरक्षित कर 'महिला घोषणा पत्र' जारी करने वाली हैं।

 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को

प्रियंका गांधी आज दो घोषणा पत्र जारी करेंगी। लखनऊ के पार्टी कार्यालय में बुधवार दोपहर 12 बजे प्रियंका गांधी महिलाओं के लिए बनाए गए घोषणा पत्र जारी करेंगी। साथ ही कांग्रेस एक दूसरा घोषणा पत्र भी जारी करेंगी। जिसमें राज्य के लिए और भी कई वादों की सूची है, जिसे जनता के सामने पेश करेंगी। यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कमेटी मुख्यालय 'नेहरू भवन' (Nehru Bhavan) में ये क्रार्यक्रम आयोजित होगा।

इस बारे में कांग्रेस ने कहा है कि विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस अपने 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। वे यूपी विधानसभा चुनाव में 161 महिलाओं को मैदान में उतारेगी। प्रदेश में अपनी सरकार बनने पर इंटर पास करने वाली सभी लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी मुफ्त में देने का वादा किया है।

आगे कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हर साल रसोई गैस के 3 भरे हुए सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री में यात्रा का वादा भी किया है। साथ ही कांग्रेस ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 10 हजार रुपये का मानदेय देने, सरकारी विभागों में आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार, 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति, वृद्धा-विधवा पेंशन को बढ़ाकर 1 हजार रुपये प्रतिमाह देने और प्रदेश की वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोलने का वादा भी है। 

इस बारे में यूपी कांग्रेस ट्विटर पर ये जानकारी दी गई है।-



Tags:    

Similar News