जाने किसे मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डा0 पूर्णिमा पाण्डेय ने आज गोमती नगर स्थित अकादमी के हाल में वर्ष 2009 से 2018 तक अकादमी पुरस्कार, सफदर हाशमी पुरस्कार, बी0एम0शाह पुरस्कार तथा रत्न सदस्यों की चयनित कलाकारों की सूची की घोषणा की।

Update: 2019-08-29 15:33 GMT
जाने किसे मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डा0 पूर्णिमा पाण्डेय ने आज गोमती नगर स्थित अकादमी के हाल में वर्ष 2009 से 2018 तक अकादमी पुरस्कार, सफदर हाशमी पुरस्कार, बी0एम0शाह पुरस्कार तथा रत्न सदस्यों की चयनित कलाकारों की सूची की घोषणा की।

पढ़ें...

लखनऊ : संगीत नाटक अकादमी द्वारा ‘अवध संध्या’ का आयोजन

बिरहा गायक पद्मश्री हीरालाल यादव का निधन, संगीत जगत में शोक

दस हजार एक रूपये की धनराशि:

अकादमी पुरस्कारों के लिए चयनित कलाकारों को ताम्रपत्र, अंग वस्त्र तथा दस हजार एक रूपये की धनराशि पुरस्कार रूप प्रदान की जाती है। इसी प्रकार सफदर हाशमी पुरस्कार के लिए चयनित कलाकारों को भी इतनी ही धनराशि ताम्रपत्र एवं अंग वस्त्र प्रदान किया जाता है। सफरदर हाशमी पुरस्कार 2017 के लिए सुश्री पूर्वा नरेश, लखनऊ रंगमंच निर्देशन तथा वर्ष 2018 के लिए भूपेश जोशी, पिथौरागढ रंगमंच निर्देशन के लिए चयनित किया गया है।

संगीत नाट्य अकादमी में शुरू हुई छपेली, थडिया, राई, शेरा और करमा लोकनृत्य की कार्यशाला

बी0एम0शाह पुरस्कार:

बी0एम0शाह पुरस्कार के लिए वर्ष 2017 के लिए देवेन्द्र राज अंकुर, सिरसा, हरियाणा को रंगमंच निर्देशन तथा वर्ष 2018 के लिए निरजंन गोस्वामी, कोलकाता को मूकाभिनय के लिए चुना गया है। इन दोनों कलाकारों को ताम्रपत्र, अंगवस्त्र एवं 25-25 हजार रूपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जायेगी।

अकादमी पुरस्कार 2009 के लिए 10 कलाकारों, वर्ष 2010 के लिए 09 कलाकारों, वर्ष 2011 के लिए 10 कलाकारों, वर्ष 2012 हेतु 11 कलाकारों, वर्ष 2013 के लिए भी 11 कलाकारों, वर्ष 2014, 2015, 2016, 2017 व 2018 के लिए 11-11 कलाकारों को चयनित किया गया है। इसके अलावा 05 रत्न सदस्यों का चयन किया गया है। इनको ताम्रपत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

डा0 पूर्णिमा पाण्डेय ने बताया कि पुरस्कृत किये जाने वाले कलाकारों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती गयी। चयन के लिए विशेषज्ञों की चार समितियां बनायी गयी थी। चार स्तरों पर गहन परिक्षण के बाद कलाकारों का चयन किया गया। चयन के लिए लगभग पॉच सौ प्रविष्टियां आयी थी।

इस अवसर पर निदेशक, कथक केन्द्र, श्री तरूणराज, श्री सौरभ तथा संगीत नाटक अकादमी के विभिन्न महानुभाव उपस्थित थे। इस मौके पर अध्यक्ष ने उपस्थित महानुभावों को अकादमी द्वारा आयोजित सुविख्यात कथकाचार्य पं0 लच्छू महाराज की स्मृति में आयोजित ‘‘नमन‘‘ कार्यक्रम का निमंत्रण भी दिया। यह कथक नृत्य 31 अगस्त,एवं एक सितम्बर, को संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह, में प्रस्तुत किया जायेगा।

Full View

Tags:    

Similar News