Saharanpur News: नफरत की राजनीति करती है भाजपा- अखिलेश यादव

Saharanpur News: कहा-बेकसूर लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। यूपी में कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है।

Update: 2023-05-03 00:18 GMT
सहारनपुर में अखिलेश यादव ने कहा- नफरत की राजनीति करती है भाजपा: Photo- Newstrack

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। बेकसूर लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। यूपी में कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास हर बात का जवाब केवल तमंचा है। सड़क में गड्ढे क्यों है, यातायात व्यवस्था खराब क्यों है, महंगाई क्यों है, विकास क्यों नहीं है। हर बात का जवाब तमंचा है और स्मार्ट सिटी केवल कागजों में ही सिमट कर रह गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। उसकी बात पर कौन यकीन करेगा अपनी जीडीपी आज ना जाने कहां दिखा रहा है। क्या सरकार बताएगी कि 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी जीडीपी में सहारनपुर का कोई हिस्सा है क्या उन्होंने कहा कि 33 करोड़ का एमओयू हुआ जिन लोगों से एमओयू हुआ क्या वह सहारनपुर में कोई कारखाना लगाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ जो बोलता है जो सच हकीकत दिखाता है चाहे वह पत्रकार ही क्यों ना हो उसे जेल भेज दिया जाता है। उस पर मामला दर्ज कर लिया जाता है।

डबल इंजन ही आपस में टकरा रहे हैं- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने ट्रिपल इंजन की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले भी तो ट्रिपल इंजन की सरकार थी, दिल्ली में आप की सरकार है लखनऊ में आप की सरकार है और स्थानीय तौर पर भी भाजपा ही यहां पर थी, उसके बावजूद कोई विकास कार्य नहीं हुआ अब डबल इंजन ही आपस में टकरा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि 1 दिन पहले गोरखपुर गए थे जहां एक महिला के साथ रेप हुआ क्या उस महिला को न्याय मिला।

लखनऊ में एक युवक ने सुसाइड कर लिया उसने एक विधायक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। क्या उस विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी नहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा अंदर ही अंदर दूसरे दल को खत्म करती है और अगर सपा का साथ नहीं मिला होता तो यह कभी कि खत्म हो चुकी होती। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल विकास के नाम पर झूठा दावा करती हैं।

उन्होंने अतीत के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सरकार माफिया की बात करती है लेकिन उमेश पाल हत्याकांड में सिक्योरिटी सरकार नहीं दे रखी थी जिसमें चूक हुई। अतीक की जब हत्या हुई तब भी सिक्योरिटी सरकार की थी जिसमें यह कांड हुआ ऐसे में कौन इसका जिम्मेदार है। अखिलेश यादव ने सीधे-सीधे सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि लोकतंत्र खतरे में है।

अखिलेश ने कहा कि अगर ईवीएम से चुनाव हो तो सपा की सरकार बनती। सहारनपुर में भी धर्म सिंह सैनी को जबरन हरा दिया गया। आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा में सरकार कुछ नहीं बोल सकते क्योंकि लोगों के होंठ सिले हुए कागज और कलम बिके हुए हैं। कागजों पर सरकार का पहरा कोई बोलेगा तो गोली खाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही अभी 2 दिन में और देखने को मिलेगी। भाजपा की ओर से सभी पर पहरा लगा दिया है। चुनाव में भाजपा अपनी मर्जी करेगी और कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे तो उन पर मुकदमे दर्ज होंगे उनको जेल भेजा जाएगा और ऐसा रामपुर के चुनाव में भी देखा है और हम इसके खिलाफ लगातार लड़ते रहेंगे।

Tags:    

Similar News