AI Generated Shree Ram Photos: 21 साल की उम्र में कैसे दिखते थे प्रभु श्री राम AI ने बनाई तस्वीरें

AI generated Shree Ram Photos: भगवान राम की सुंदरता और मनमोहक रूप की व्याख्या तो हम रामायण में पुराणों में पढ़ते आए है आज AI के जरिए हम देख भी सकते है।

Update: 2023-04-16 12:16 GMT
Pic Credit ( Social Media)

AI Generated Shree Ram Photos: सनातन धर्म में प्रभु श्री राम का स्थान परम पूजनीय है। पुराणों एवं रामायणों में हमने श्री राम के जीवन का व्याख्यान पढ़ा है। जिसमें उनकी छवि की सुंदरता का भी वर्णन काफी विस्तार रूप से किया गया है

उन्ही जानकारियों के आधार पर AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने प्रभु श्री राम की युवा आवस्था की तस्वीरें बनाई है।

AI कैसे करता है काम

AI को जितनी जानकारीया दी जाती है। उस जानकारी के आधार पर AI तस्वीरे बना देती है। इसी के आधार पर AI ने हाल फिलहाल में ही श्री राम जी की तस्वीरें बनाई है। जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। हमने श्री राम जी के बाल स्वरूप से लेकर युवा और वयस्क तक की कई सारी तस्वीरों देखी है। हर तस्वीरों में उनकी शक्ल अलग ही होती है। सिर्फ एक कल्पना के आधार पर उन तस्वीरों को बनाया जाता है। सार्थकता की बात करें तो ऐसा कोई भी नहीं है जिसने श्री राम की असली फोटो देखी हो। रामायण में श्री राम रूप के व्याख्यान को पढ़कर हम उनके लिए छवि अपने दिमाग में बना लेते हैं। AI तकनीक भी उसी तरह ही काम करता है।

AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने भगवान श्री राम की युवावस्था की तस्वीर जेनरेट की है। मतलब जब श्री राम 21 वर्ष के थे तब उनकी छवि कैसी दिखती थी। AI की फोटो में भगवान श्री राम प्यारी सी मुस्कान के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर AI की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। प्रभु श्री राम जी की फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे है।

क्या है लोगों का रिएक्शन

लोगों का कहना है कि रामायण, राम चरित्रमानस जैसी महान ग्रंथों में वर्णन के आधार पर राम जी के बारे में जानकारी लेकर उसके अनुसार AI ने श्री राम की ये तस्वीर बनाई है ये बहुत ही मनमोहक प्रतीत हो रही है। एक यूजर ने कहा कि, AI ने जब इतनी सुंदर फोटो बनाई है तो वास्तव में प्रभु श्री राम कैसे दिखते होंगे? इसके अलावा बहुत लोग तस्वीर पर जय श्री राम लिख रहे है। कुछ लोगों ने तस्वीर को देखने के बाद लिखा- इतना हैंडसम तो आज तक कोई पैदा ही नहीं हुआ होगा। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- जितना सुंदर प्रभु का नाम है उतने ही सुंदर हमारे प्रभु श्री राम है। आश्चर्य करने वाली बात ये है कि ये तस्वीरें किसने बनाई है इसका अभी तक पता नहीं लग पाया है।

Tags:    

Similar News