अंतरिक्ष में 2 सब्जियों की खेती, 64 दिनों में एस्ट्रोनॉट्स लेंगे चाइनीज पत्ते का मजा

अंतरिक्ष में मौजूद यात्री के लिए धरती से सब्जियां भेजी गई थीं। ऐसी योजना है कि अब वहां भी कुछ सब्जियां उगाई जाएगी।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-05-14 10:19 GMT

 कांसेप्ट फोटो( सौजन्य से सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: इंसान के ख्वाहिशों की कोई इंतहा नहीं होती, एक पूरी नहीं होती की दूसरी शुरू हो जाती है। पहले लोग अंतरिक्ष और चांद पर जाना चाहते थे। अब वहां खेती करना चाहते हैं। जी हां अब लोग अंतरिक्ष (Space) में केवल जाना और घूमना नहीं वहां सब्जियां भी उगाना चाहते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (International Space Station) पर गए अंतरिक्ष यात्रियों(Astronaut) के लिए सब्जियां भेजी गई है। इसमें ns (Chinese Leafy ) वाले साग पाक चोई (Pak Choi) भी है।

ये साग खाने में स्वादिष्ट होने के साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। अतंरिक्ष में अंतरिक्षयात्री इस साग पाक चोई पर गार्लिक पेस्ट और सॉय सॉस लगाकर खा रहे हैं। अब इसे अंतरिक्ष में पर उगाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे अब मंगल और चांद पर जाने वाले मिशन में मदद मिलेगी।

अंतरिक्ष में सब्जियों का आंनद लेते एस्ट्रोनॉट( सौजन्य-सोशल मीडिया) 

अंतरिक्ष में सब्जियों की खेती

अंतरिक्ष में मौजूद यात्री के लिए धरती से सब्जियां भेजी गई थीं। ऐसी योजना है कि अब वहां भी कुछ सब्जियां उगाई जाएगी। वहां की उगने वाली सब्जियों का इस्तेमाल भी होंगे। इसके लिए उनके वेज ( Veg-03K )और ( Veg-03L) नाम हैं। मैट रोमीन और जियोया मासा जैसी सब्जियों को स्पेस स्टेशन पर उगाने की तैयारी चल रही है।

पहली बार 13 अप्रैल को अंतरिक्ष में इन दोनों सब्जियों को लगाया था। अब अतंरिक्ष में अमारा सरसों और पाक चोई के  64 दिनों में उगने की संभावना है।अमारा सरसों को इथियोपियन काले भी कहते हैं।

Tags:    

Similar News