Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास और भारत का सफर

अगले हफ्ते 28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू हो रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास काफी पुराना और भारत इस गेम्स के पहले संस्करण से इसका हिस्सा रहा है।

Written By :  Aakash Mishra
Update: 2022-07-21 08:16 GMT

Rashid Mian Anwar (Image Credit: Twitter)

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स शुरु होने में अब बस एक हफ्ते का समय बाकी है। 28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेलों का आयोजन होने जा रहे हैं। भारत ने अपनी पूरी तैयारी कर ली हैं, इस बार भारत की ओर से 215 खिलाड़ियों का दल बर्मिंघम के लिए रवाना होगा। जो कि लगभग 141 खेलो में अपनी चुनौती पेश करेंगे। पिछले बार अंक तालिका में भारत तीसरे स्थान पर रहा था। इस बार भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास

पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में कनाडा के शहर हैमिल्टन में हुआ था। उस वक्त इसे ब्रिटिश एंपायर गेम्स के नाम से जाना जाता था। 1954 से 1966 तक कॉमनवेल्थ गेम्स को ब्रितानी साम्राज्य और कॉमनवेल्थ गेम्स कहा गया। वहीं 1970 और 1974 में इसे ब्रिटेन कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम से जाना गया। जबकि 1978 में जाकर इस प्रतियोगिता का नाम कॉमनवेल्थ गेम्स पड़ा और तब से यह इसी नाम से जाना जाता है। कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हर चार सालों में किया जाता है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का सफर

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार 1934 में हिस्सा लिया था। हालांकि, भारत को ब्रिटिश झंडे के नीचे खेलना पड़ा क्योंकि उस वक्त तक देश आजाद नहीं हुआ था। भारत एक पदक जीतने में कामयाब रहा और अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहा था। राशिद अनवर ने भारत को पुरुषों के 74 किलो ग्राम वाले मुकाबले में कांस्य पदक जिताया था।

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक कुल 503 पदक जीते हैं। इसमें 181 स्वर्ण, 173 कांस्य और 149 रजत शामिल है। साल 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत ने की थी। इसी साल भारत ने सर्वाधिक 101 पदक अपने नाम किए थे। भारत ने 38 स्वर्ण, 24 कांस्य और 36 रजत पदक जीते थे। उस साल भारत अंक तालिका में दूसरे पायदान पर रहा था। वहीं आखिरी बार हुई 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 66 पदक हासिल किए थे। इसमें 26 स्वर्ण, 20 कांस्य और 20 रजत पदक शामिल है।

इन खेलों में रहा है भारत का दबदबा

1934 से अब तक भारत को सबसे ज्यादा पदक शूटिंग में मिले हैं। शूटिंग के अलावा भारोत्तोलन और कुश्ती दूसरे और तीसरे स्थान पर आता है।

भारत ने शूटिंग में अब तक कुल 135 पदक जीते हैं। इनमें 63 स्वर्ण, 44 कांस्य और 28 रजत शामिल है। जिसके बाद भारोत्तोलन में भारत को 125 पदक मिले हैं। इसमें से 43 स्वर्ण, 48 कांस्य और 34 राजद पदक है। वहीं कुश्ती वह खेल है जिसमें भारत ने अपना पहला पदक जीता था। कुश्ती में भारत को अब तक कुल 102 पदक मिल चुके हैं। जिसमें 43 स्वर्ण, 37 कांस्य और 22 रजत पदक शामिल है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सबसे सफल खिलाड़ी की बात करें तो पिस्टल शूटर निशानेबाज जसपाल राणा का नाम सबसे आगे आता है। उन्होंने कुल 15 पदक जीते हैं। जिसमें 9 स्वर्ण, 4 कांस्य और दो रजत है।

Tags:    

Similar News