DC vs MI IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगी कांटे की टक्कर

DC vs MI IPL 2023: मुंबई इंडियंस 11 अप्रैल मंगलवार को दिल्ली में आईपीएल 2023 के मैच 16 में दिल्ली से भिड़ेगी। बता दें कि दोनो ही टीम ने अबतक एक भी मैच नहीं जीता है। दोनों टीमों के लिए जीतना जरूरी है। अंक तालिका में MI को इस गेम में आठवें और DC को नौवें स्थान पर रखा गया है।

Update: 2023-04-11 14:04 GMT
DC vs MI ( Pic Credit - Social Media)

DC vs MI IPL 2023: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में अंतिम स्थान पर रही है। इस साल के आईपीएल में भी अबतक मैचों में उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक 32 मुकाबले हुए है। इनमें दिल्ली ने 15 जीते और मुंबई ने 17 मैचों में जीत हासिल की है। यानी IPL में इन दोनों टीमों की टक्कर लगभग बराबरी की रही है। दोनों टीमों में बराबरी की टक्कर है। ऐसा कहा जा सकता है कि, आज तक एक बार भी IPL खिताब नहीं जीत पाने वाली दिल्ली कैपिटल्स का 5 बार की चैंपियन रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह लगभग बराबरी का रिकॉर्ड हैरान कर देने वाला है।

मुंबई इंडियन्स का नेतृत्व रोहित शर्मा करने वाले हैं। वहीं, ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में डेविड वार्नर दिल्ली कैपिटल की कप्तानी संभालेंगे। यह आईपीएल रोहित शर्मा के लिए अब तक संघर्षपूर्ण रहा है क्योंकि वह अपने पहले दो मैचों में सिर्फ 22 रन ही बना पाए हैं। रोहित शर्मा अभी तक काफी रक्षात्मक कप्तानी कर रहे थे। लेकिन, बल्ले से लगातार मिल रही नाकामियों ने उनकी कप्तानी पर दबाव बनाना भी शुरू कर दिया है।

दोनों का खाता खुलने की उम्मीद

दिल्ली कैपिटल्स आज अपने शहर में मुंबई इंडियंस से मुकाबला करेगी। इस सीजन में दिल्ली को अपने पिछले तीनों मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। उधर, मुंबई इंडियंस भी इस सीजन के अपने दोनों मैच में मुंह की खानी पड़ी है। यानी दोनों टीमों का अब तक जीत का खाता खोलने में असक्षम रही है। ऐसे में इन टीमों में आज एक का तो हर हाल में हार के सिलसिले का क्रम टूटेगा। वो भाग्यशाली टीम कौन सी होगी ये समय बताएगा।

इन बल्लेबाजों पर दारोमदार

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बल्लेबाजी में डेविड वॉर्नर ही अभी शानदार प्रदर्शन कर पाए हैं और मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा के बल्ले से खूब रन बरस रहे हैं। इन दोनों के अलावा दिल्ली और मुंबई में बाकी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, फिर भी कुछ हद तक मुंबई के बल्लेबाज दिल्ली के बल्लेबाजों से अच्छा खेले हैं। ईशान, रोहित और टिम डेविड ने छोटी लेकिन ठीक-ठाक पारियां खेली हैं जबकि दिल्ली के लिए रिली रोसू, रोवमैन पॉवेल और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी अब तक पूरी तरह फ्लॉप दिखे हैं। ऐसे में आज का मुकाबला रोमांचक हो सकता है।

Tags:    

Similar News