World Cup 2023 IND vs AFG Highlights: रोहित शर्मा की शतकीय पारी ने भारत को 8 विकेट से जिताया मैच, कैप्टन के शतक ने तोड़े रिकॉर्ड

World Cup 2023 IND vs AFG Highlights: भारत और अफ़गानिस्तान दिल्ली के स्टेडियम में आमने सामने रहे।दोनों ही टीम का वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा मैच रहा। जिसे भारत ने 8 विकेट से जीत लिया है। भारत ने लगातार दूसरी जीत वर्ल्ड कप 2023 में दर्ज की है।

Report :  Yachana Jaiswal
Update:2023-10-11 21:15 IST

World Cup 2023 IND vs AFG Highlights( Pic Credit - Social Media) 

World Cup 2023 IND vs AFG Highlights: भारत और अफ़गानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का नौवां मैच खेला जा रहा है। यह मैच मंगलवार 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरूण जेटली इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम अफ़गानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच के लिए तैयार है। हशमतुल्लाह के नेतृत्व में, अफगानिस्तान की टीम दूसरे मैच में जीत के लक्ष्य से उतर रही है। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में अफ़गानिस्तान को बांग्लादेश ने 6 विकेट से हरा दिया था। वहीं, दूसरी ओर भारत ने शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था। जिसके बाद भारत की नजर अफ़गानिस्तान को हराकर अपने जीत की लय को बनाएं रखने पर होगा। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजी पहले कमाल दिखाने के लिए क्रीज पर रही। अफगानिस्तान ने 8 विकेट गवांकर 272 रन का स्कोर बनाया। जिसमें बुमराह के नाम 4 विकेट रहे, हार्दिक पांड्या के नाम 2 विकेट रहे। एक विकेट शार्दुल ठाकुर और एक कुलदीप यादव के नाम रहा।  भारत के सामने 273 रन का लक्ष्य अफगानिस्तान ने रखा। जिसे भारत ने 35 ओवर मे सिर्फ 2 विकेट गवांकर पा लिया है। भारत ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया है। रोहित शर्मा के शतक ने भारत के रन रेट को भी बड़ा दिया है। भारत प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर 1.50 की रन रेट के साथ आ चुका है। रोहित शर्मा 131 रन की पारी 85 गेंदो पर खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया। विराट कोहली ने मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर आखिरी चौके के साथ मैच को समाप्त किया है। भारत का अगला मुकाबला अब अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ होगा। 

Live Updates
2023-10-11 15:31 GMT

अर्धशतक के बाद 35.6 बॉल पर चौके के साथ मैच के खत्म किया। 

2023-10-11 15:28 GMT

35 वां ओवर डालने उमरजई आए, पहले गेंद पर चौके के साथ जीत से 6 रन दूर  है। वर्ल्ड कप का 8 वां शतक है। 

2023-10-11 15:27 GMT

34 वां ओवर डालने फारूकी आए, श्रेयस अय्यर के चौके के साथ इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। भारत जीत से 12 रन दूर है। क्रीज पर विराट कोहली 44 और श्रेयस अय्यर 24 रन की पारी खेलकर मौजूद है। 

2023-10-11 15:21 GMT

32 वां ओवर डालने मुजीब उर रहमान आए, क्रीज पर आए, इस ओवर की पहली गेंद पर श्रेयस अय्यर ने छक्के के साथ की। भारत 250 के आंकड़े को पार करने में सफल रहा। इस ओवर में 11 रन की बढ़त मिली। भारत 255 के स्कोर पर है। 

2023-10-11 15:17 GMT

31 वां ओवर डालने मुजीब उर रहमान आए, इस ओवर में सिर्फ 2 रन की बढ़त मिली। 32 वां ओवर डालने फारूकी आए, इस ओवर में 5 सिगंल से 5 रन की बढ़त मिली। भारत 244 के स्कोर पर है। 

2023-10-11 15:12 GMT

30 वां ओवर डालने राशिद खान आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। विराट कोहली 37 रन की पारी खेलकर मौजूद है। यह रन चेज रोहित शर्मा की पारी से टीम के लिए आसान बन गया। 

2023-10-11 15:09 GMT

29 वां ओवर डालने मुजीब उर रहमान आए, इस ओवर में 11 रन की बढ़त मिली। भारत 232 के स्कोर पर है। विराट कोहली 34 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। भारत जीत से 40 रन दूर है। 

2023-10-11 15:02 GMT

27 वां ओवर डालने उमरजई आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। भारत 212 के स्कोर पर है। भारतीय टीम जीत से सिर्फ 60 रन दूर है। 28 वां ओवर डालने राशिद खान आए, ओवर की शुरुआत विराट कोहली ने चौके के साथ की। इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। भारत 221 के स्कोर पर है। 

2023-10-11 14:53 GMT

26 वां ओवर डालने राशिद खान आए, ओवर के चौथे गेंद पर रोहित शर्मा का विकेट अफगानिस्तान को मिला। रोहित शर्मा 131 रन की पारी 84 गेंदे पर खेलकर आउट हो गए, श्रेयस अय्यर ओवर पूरा करने आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। भारत 207 के स्कोर पर है। 

2023-10-11 14:52 GMT

24 वां ओवर डालने नवीन उल हक आए, रोहित शर्मा 130 और विराट कोहली 11 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। भारत 197 के स्कोर पर है। 25 वां ओवर डालने ओमरजई क्रीज पर आए, विराट कोहली के बल्ले से निकले शानदार चौके के साथ भारत ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 

Tags:    

Similar News