World Cup 2023 IND vs AFG Highlights: रोहित शर्मा की शतकीय पारी ने भारत को 8 विकेट से जिताया मैच, कैप्टन के शतक ने तोड़े रिकॉर्ड

Report :  Yachana Jaiswal
Update:2023-10-11 21:15 IST
Live Updates - Page 2
2023-10-11 14:44 GMT

रोहित के बल्ले से चौके - छक्के की बरसात

23 वां ओवर डालने राशिद खान आए, ओवर की शुरुआत रोहित शर्मा ने चौके के साथ की लगातार दौ चौके के साथ फिर एक छक्का लगाया। इस ओवर में 16 रन की बढ़त मिली। 

2023-10-11 14:30 GMT

रोहित शर्मा की हैरतंगेज पारी, 22 ओवर में भारत 188 के स्कोर पर

21 वां ओवर डालने राशिद खान आए, पहले ही गेंद पर विराट कोहली ने चौका लगाया। इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। 22 वां ओवर डालने नवीन क्रीज पर मौजूद है। रोहित शर्मा ने शानदार चौका लगाया। इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 

2023-10-11 14:22 GMT

भारत का पहला विकेट गिरा, ईशान किशन आउट, 20-164/1

19 वें ओवर के लिए, राशिद खान क्रीज पर आए,  ओवर के तीसरी गेंद पर ईशान किशन आउट हो गए। 47 गेंदो में 47 रन की पारी खेलकर ईशान को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। विराट कोहली क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। भारत 158 के स्कोर पर है। 20 वां ओवर डालने नवीन उल हक आए, इस ओवर में पहले गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका लगाया। इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। भारत 164 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 

2023-10-11 14:18 GMT

रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप में सातवां शतक

 रोहित शर्मा 95 का स्कोर और ईशान किशन 38 रन की पारी खेलकर क्रीज पर है। 18 वां ओवर डालने मोहम्मद नबी आए, ओवर के पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार चौका लगाया। दूसरे गेंद पर रन लेते हीरोहित शर्मा का शतक पूरा हुआ। रोहित शर्मा के इस शतक ने सचिन तेंदुलकर के 6 शतक के रिकॉर्ड के तोड़ दिया है।  इस ओवर में 150 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। इस ओवर में 14 रन की बढ़त मिली। भारत 154 के स्कोर पर है। 

2023-10-11 14:09 GMT

17 ओवर में 140 के स्कोर पर भारत

16 वां ओवर डालने मोहम्मद नबी आए, ईशान किशन के चौके के साथ इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। रोहित शर्मा 93 का स्कोर पर है।  ईशान किशन 35 पर है। 17 वां ओवर डालने  राशिद खान आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 

2023-10-11 13:58 GMT

15 ओवर में 130 के स्कोर पर भारत, 15-130/0

13 वां ओवर डालने मोहम्मद नबी आए, इस ओवर में ईशान किशन के छक्के और चौके के साथ 11 रन की बढ़त मिली। 14 वां ओवर डालने मुजीब उर रहमान आए, ओवर की शुरुआत ईशान ने चौके के साथ किया। रोहित शर्मा ने भी लगातार तीसरी और चौथी गेंद पर दौ चौके लगाए। कुल 14 रन की बढ़त इस ओवर मेें मिली। भारत 125 के स्कोर पर पहुंच चुका है। रोहित शर्मा 89 रन पर पहुंच चुका है। ईशान किशन 30 रन की पारी खेल चुके है। 15 वां ओवर डालने राशिद आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 

2023-10-11 13:44 GMT

भारत 100 के पार, 12-100/0

10 वां ओवर डालने मुजीब उर रहमान आए, इस ओवर में एक चौके के साथ 7 रन की बढ़त मिली। भारत 94 के स्कोर पर है। 11 वां ओवर डालने मोहम्मद नबी आए, इस ओवर में 2 सिंगल के साथ 2 रन ही मिले। भारत 96 के स्कोर पर है। 12 वां ओवर डालने मुजीब आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। भारत का औपनर बल्लेबाज के बीच 100 रन की साझेदारी पूरी। 

2023-10-11 13:34 GMT

रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा, 9-87/0

रोहित शर्मा और ईशान किशन 49 और 10 रन की पारी खेलकर डटे हुए है। 8 वां ओवर डालने नवीन उल हक आए, इस ओवर  में 11 रन की बढ़त मिली। इस ओवर में रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 30 गेंदो में 50 रन की पारी पूरी कर ली है। 9 वां ओवर डालने ओमरजई आए, इस ओवर में भी रोहित शर्मा आए ने चौके और छक्के से 12 रन की बढ़त दर्ज की। 

2023-10-11 13:23 GMT

50 रन की साझेदारी पूरी, 7-64/0

6 वां ओवर डालने नबीन अल हक आए, इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली। 7 वां ओवर डालने फजलहक फारूकी आए, रोहित शर्मा ने गजब शॉट लगाया। दो चौके और एक छक्के के साथ 50 रन की साझेदारी रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच पूरी हुई। इस ओवर में कुल 17 रन मिले। भारत 64 के स्कोर पर है। 

2023-10-11 13:15 GMT

1000 रन वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने किया पूरा, 5-37/0

चौथा ओवर डालने मुजीब उर रहमान आए, ओवर की शरुआत चौके के साथ ईशान किशन ने की। इस ओवर में दो चौके के साथ 10 रन की बढ़त मिली। पांचवां ओवर डालने फजलहक फारूकी आए ओवर के दूसरे गेंद पर छक्के के साथ 1000 रन वर्ल्ड कप में पूरा कर लिया है। इस ओवर में 2 चौके और एक छक्के के साथ 14 रन की बढ़त मिली। भारत 5 ओवर में 37 रन पर है। 

Tags:    

Similar News