World Cup 2023 IND vs NZ Highlights: कोहली की विराट पारी से भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

World Cup 2023 IND vs NZ Highlights: न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीम का वर्ल्ड कप 2023 में यह पांचवां मैच रहा। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जिसके बाद भारत न्यूजीलैंड के 274 रन के लक्ष्य को चेज करने में सफल रही। भारत ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर ली है।

Report :  Yachana Jaiswal
Update: 2023-10-22 16:45 GMT

World Cup 2023 IND vs NZ Highlights(Pic Credit- Social Media)

World Cup 2023 IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का 21 वां मैच खेला गया। यह मैच रविवार 22 अक्टूबर को धर्मशाला के एचपीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड ने अपने चारों मैच में सभी जीते थे। वहीं, दूसरी ओर भारत ने भी चार मैच खेले और सभी मैच को जीतते आई थी। प्वाइंट्स टेबल में न्यूज़ीलैंड पहले नम्बर पर थी। वहीं भारत दूसरे नंबर पर था। भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर अपने पांचवे मैच के लिए न्यूज़ीलैंड के सामने थी। इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को बात करें तो, कीवी टीम भारतीय टीम पर हमेशा भरी रही। लेकिन इस बार दोनों ही टीम का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में काफ़ी प्रभावी रहा। ऐसे में वर्ल्ड कप का यह मुकाबला बहुत ही खास था। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने उतरी। बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने ऑल आउट होकर 50 ओवर में 273 रन बनाए। भारत के सामने 274 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने 274 रन के लक्ष्य को विराट कोहली के 95 रन की पारी के बदौलत हासिल कर लिया। भारत के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए, मोहम्मद शमी का 5 विकेट का हॉल भी टीम को जीत का बड़ा कारण रहा। भारत ने 6 विकेट गवांकर लक्ष्य को पूरा किया। विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 में अपने दूसरे शतक से चूक गए। लेकिन भारत को जीत के करीब पहुंचा चुके थे। रवींद्र जडेजा ने शानदार चौके के साथ मैच को खत्म किया। इस जीत के साथ भारत प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर पहुंच चुकी है। भारत ने वर्ल्ड कप में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। 

Live Updates
2023-10-22 16:39 GMT

मोहम्मद शमी क्रीज पर आए, एक गेंद पर एक खलेकर स्ट्राइक रवींद्र जडेजा को सौंप दी गई। जडेजा ने चौके के साथ मैच को खत्म किया। भारत ने 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़दिया है। भारत ने 4 विकेट से मैच को जीत लिया है। भारतीय टीम  274 के लक्ष्य का रन चेज करने में सफल रही। भारत ने लगातार पांचवीं जीत वर्ल्ड कप 2023 में दर्ज की है। 

2023-10-22 16:36 GMT

विराट कोहली 93 के स्कोर पर है। जीत से भारत 7 रन दूर है। मैट हेनरी क्रीज पर 48 वें ओवर के लिए आए, पहली गेंद छोटी रही, जिसेसे दो रन मिले। अगली गेंद पर कोहली आउट हो गए। विराट कोहली 95 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। 

2023-10-22 16:34 GMT

46 वें ओवर के लिए रचिन रवींद्र क्रीज पर आए, इस ओवर में भारत 250 के आंकड़े को पार कर चुका है। इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। भारत 255 के स्कोर पर है। 47 वें  ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, इस ओवर में कोहली के चौके और छक्के से भारत 265 पर पहुंच चुका है। विराट कोहली शतक से 8 रन दूर है। इस ओवर में 12 रन मिले। 

2023-10-22 16:19 GMT

43 वें ओवर के लिए मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। भारत 243 के स्कोर पर है। विराट कोहली 76 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है।  44 वें ओवर के लिए रचिन रवींद्र आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। 45 वें ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। भारत 248 के स्कोर पर है। 

2023-10-22 16:08 GMT

41 वें ओवर के लिए मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। भारत 230 के स्कोर पर है। 42 वें ओवर के लिए रचिन रवींद्र क्रीज पर आए, विराट कोहली के छक्के के साथ 9 रन की बढ़त मिली। भारत 239 के स्कोर पर है।

2023-10-22 15:58 GMT

38 वें ओवर के लिए लॉकी फर्गयूसन क्रीज पर आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। भारत 217 के स्कोर पर है। 39 वें ओवर के लिए ग्लेन फिलीप्स क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। भारत 222  के स्कोर पर है। 40 वें ओवर के लिए मैट हेनरी क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। भारत जीत से 49 रन दूर है। 

2023-10-22 15:41 GMT

35 वें ओवर के लिए मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। 36 वें ओवर के लिए लॉकी फार्गयूसन क्रीज पर आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। भारत 200 के आंकड़े को पार कर चुका है। 37 वें ओवर के लिए ग्लेन फिलीप्स क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। 

2023-10-22 15:34 GMT

34 वें ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, ओवर के पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव आउट हो गए। 2 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। भारत 191 के स्कोर पर है। 

2023-10-22 15:31 GMT

33 वें  ओवर के लिए मिचेल सेंटनर क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर के पहली गेंद पर केएल राहुल आउट हो गए। 27 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। सूर्याकुमार यादव क्रीज पर आए, इस ओवर में विराट कोहली का अर्धशतक पूरा हुआ। 60 गेंदो पर विराट कोहली ने 50 रन की पारी पूरी की। इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। भारत 186 के स्कोर पर है। 

2023-10-22 15:20 GMT

32 वें ओवर के लिए ट्रेट बोल्ट क्रीज पर आए,  विराट कोहली और केएल राहुल 48 और 27 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। केएल राहुल और विरेट कोहली के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हुई। 

Tags:    

Similar News