World Cup 2023 IND vs PAK HIghlights: वर्ल्ड कप में भारत का दबदबा कायम, पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, प्वाइंट टेबल में भारत नंबर एक पर

Report :  Yachana Jaiswal
Update:2023-10-14 20:00 IST
Live Updates - Page 2
2023-10-14 13:47 GMT

IND vs PAK Live Update: 50 रन की साझेदारी श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा के बीच

18 वें ओवर के लिए शादाब खान क्रीज पर आए, ओवर के तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने सानदार छक्का जड़ा। इस ओवर से कुल 8 रन की बढ़त मिली। भारत 126 के स्कोर पर है। 19 वें ओवर के लिए मोहम्मद नवाज क्रीज पर आए,  इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। इस ओवर में 50 रन की साझेदारी श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा के बीच पूरी हुई। भारत 129 के स्कोर पर है। 

2023-10-14 13:42 GMT

IND vs PAK Live Update: भारत 118 के स्कोर पर जीत से 74 रन दूर

16 वें ओवर के लिए शादाब खान क्रीज पर आए, तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार चौका लगाया। इस ओवर से 5 रन की बढ़त मिली। भारत 116 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 17 वें ओवर के लिए मोहम्मद नवाज क्रीज पर आए, इस ओवर में सिर्फ 2 रन की बढ़त मिली। भारत 118 के स्कोर पर है। रोहित शर्मा 67 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। 

2023-10-14 13:31 GMT

IND vs PAK Live Update: भारत जीत से 81 रन दूर, 15-111/2

15 वां ओवर डालने हारिस रउफ क्रीज पर आए, ओवर की शारुआत रोहित शर्मा के चौके के साथ हुई। रोहित शर्मा ने 60 रन का आंकड़ा पूरा कर लिया है। इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली। भारत 111 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 

2023-10-14 13:28 GMT

IND vs PAK Live Update: रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा, भारत के 100 रन पूरा, 14-102/2

13 वां ओवर डालने हारिस रउफ आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली।  14 वें ओवर के लिए शादाब खान आए, पहली गेंद पर रोहित शर्मा का 50 का आंकड़ा पूरा हुआ। 4 छक्के और एक चौके के साथ 36 गेंदो में 50 रन का आंकड़ा पूरा कर लिया है। ओवर के पांचवीं गेंद पर 100 रन का आंकड़ा भारतीय टीम का पूरा हुआ। इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 14 ओवर में भारत 102 के स्कोर पर है। 

2023-10-14 13:17 GMT

IND vs PAK Live Update: भारत 12 ओवर में 88 के स्कोर पर

11 वां ओवर डालने हरीस रउफ क्रीज पर आए रोहित शर्मा 46 का स्कोर बनाकर खेल रहे है।  इस ओवर में दो सिंगल से  2 रन की बढ़त मिली। भारत 81 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 12 वें ओवर के लिए हसन अली क्रीज पर आए, ओवर की शुरूआत श्रेयस अय्यर ने चौके के साथ किया। कुल 7 रन की बढ़त मिली। भारत 88 के स्कोर पर पहुंच चुका हैं 2 विकेट का नुकसान भारत को हुआ है। 

2023-10-14 13:10 GMT

IND vs PAK Live Update: भारत का दूसरा विकेट गिरा, किंग कोहली आउट

10 वां ओवर डालने हसन अली आए, ओवर के पांचवीं गेंद पर विराट कोहली का लॉन्ग शॉट सीधा मोहम्मद नवाज के हाथ में जा गिरा। विराट कोहली 18 गेंदों पर 16 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान को बड़ा विकेट मिला। श्रेयस अय्यर क्रीज़ पर आए। इस ओवर में दो रन की बढ़त मिली। भारत 79 के स्कोर पर 2 विकेट गवां चुका है।

2023-10-14 12:57 GMT

IND vs PAK Live Update: रोहित के बल्ले से छक्कों की बरसात, 9-77/1

8 वें ओवर के लिए मोहम्मद नवाज क्रीज कर आए, ओवर के चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने दूसरा छक्का जड़ दिया। इस ओवर में कुल 9 रन की बढ़त मिली। भारत 63 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 9 वें ओवर के लिए हरीश रउफ क्रीज पर आए, गेंदबाज बदलने के बाद भी रोहित शर्मा का फॉर्म वही रहा। ओवर की शुरुआत रोहित शर्मा ने 87 मीटर के छक्के से किया। ओवर के तीसरी गेंद पर रन आउट की संभावना कोहली के लिए बनी। गेंद ऑफ और मिडिल पर लो फुल टॉस रहा, रोहित ने मिड ऑन पर शॉट मारा। रन लेने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन विराट कोहली खड़े रहे। देर से दौड़े और खुद को रनआउट होने से बचा लिया।ओवर की समाप्ति भी रोहित शर्मा ने छक्के के साथ किया। कुल 14 रन की बढ़त मिली।

2023-10-14 12:57 GMT

IND vs PAK Live Update: मैच के पहले छक्के के साथ, भारत 50 के पार, 7-54/1

छठवें ओवर के लाए हसन अली क्रीज पर आए,  विराट कोहली स्ट्राइक पर रहे, ओवर में सिर्फ 1 रन की बढ़त मिली। भारत 39 के स्कोर पर हैं सातवें ओवर के लिए शाहीन अफरीदी आए, ओवर की शुरुआत रोहित शर्मा के लंबी दूरी  छक्के के साथ मैच का पहला छक्का लगा। जो रोहित शर्मा के बल्ले से निकला। आखिरी तीन गेंद के लिए  विराट कोहली स्ट्राइक पर रहे। जिसमे उनके बल्ले से लगातार दो चौके लगे। भारत ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस ओवर में कुल 15 रन की बढ़त मिली।

2023-10-14 12:46 GMT

IND vs PAK Live Update: कोहली ने चौके से की शुरुआत

पांचवां ओवर डालने शाहीन शाह अफरीदी आए, दो सिंगल और एक वाइड बॉल के पास कोहली ने आखिरी गेंद पर चौके के साथ शुरूआत की। इस  ओवर में  कुल 7 रन की बढ़त मिली।

2023-10-14 12:44 GMT

IND vs PAK Live Update:

चौथा ओवर डालने हसन अली आयेज ओवर की शुरुआत रोहित शर्मा ने चौके के साथ की। रोहित के दो चौके के साथ 8 रन की बढ़त इस ओवर में हुई। भारत 31 के स्कोर पर 1 विकेट गवां चुका है।

Tags:    

Similar News