World Cup 2023 NZ vs BAN Highlights: न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता वर्ल्ड कप में तीसरा मैच, बांग्लादेश की दूसरी हार

World Cup 2023 NZ vs BAN Highlights: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने सामने रही। दोनों ही टीम का वर्ल्ड कप 2023 में तीसरा मैच रहा। जिसे न्यूजीलैंड ने लगातार जीत की हैट्रिक बनाते हुए जीत लिया है। न्यूज़ीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया है।

Update:2023-10-13 17:15 IST

World Cup 2023 NZ vs BAN Highlights(Pic Credit-Social Media)

World Cup 2023 NZ vs BAN Highlights: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप का 11वां मैच खेला गया। यह मैच शुक्रवार 13 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। शाकिब अल हसन के नेतृत्व में बांग्लादेश क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के अपने तीसरे मैच के लिए तैयार रही। केन विलियमसन के नेतृत्व में, न्यूजीलैंड की टीम तीसरे मैच में जीत के लक्ष्य से उतर थी। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में न्यूज़ीलैंड ने अपने दोनों मैच जीते है। वहीं, दूसरी ओर बांग्लादेश एक जीत और हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठवें नंबर पर है। जिसके बाद बांग्लादेश की नजर न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत पर थी। लेकिन बांग्लादेश अपना तीसरा मैच भी हार गई।  न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन मैच में वापसी करके टीम की कप्तानी संभाली। विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद बांग्लादेश पहले बल्लेबाज़ी करने आई। बांग्लादेश 245 का स्कोर 9 विकेट खोकर बना पाई। न्यूजीलैंड के सामने 246 रन का लक्ष्य रखा। जिसे न्यूजीलैंड ने सिर्फ 2 विकेट गवाकर डेरिल मिचेल और केन विलियमसन की शानदार पारी के बल पर जीत लिया। 246 का लक्ष्य न्यूजीलैंड ने 42.5 ओवर में ही बना लिया। आखिरी चार रन के लिए मिचेल ने छक्का लगाकर लक्ष्य का स्कोर पूरा किया। जिससे न्यूजीलैंड यह मैच 8 विकेट से जीत गई। न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप 2023 में लगातर तीसरी जीत मिली है। जिससे न्यूजीलैंड पॉइंट्स टेबल में 1.6 रन रेट के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।

Live Updates
2023-10-13 16:10 GMT

43 वें ओवर की पांचवी गेंद से पहले 4 रन की जरूरत टीम को थी। शोरिफुल के पांचवी गेंद पर डेरिल मिचेल ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से यह मैच जीत लिया है। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब लॉकी फर्गुसन के नाम रहा।

2023-10-13 16:09 GMT

42 वां ओवर डालने मेहदी हसन मिराज आए, इस ओवर में 13 रन की बढ़त मिली। 43 वां ओवर डालने शोरिफुल क्रीज़ पर आए, इस ओवर में bs 6 ran ki जरूरत है जिसके बाद टीम अपनी तीसरी जीत दर्ज कर लेगी।  पहले और चौथे गेंद पर एक एक रन से अब जीत से 4 रन दूर है 

2023-10-13 16:06 GMT

40 वां ओवर डालने तस्कीन आए, इस ओवर में 15 रन की बढ़त मिली 41 वां ओवर डालने मुस्तफिजुर रहमान आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड 227 के स्कोर पर पहुंच गई है।

2023-10-13 16:03 GMT

39 वां ओवर डालने मुस्तफिजुर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 40 वां ओवर डालने तस्कीन आए, इसके पहले केन विलियमसन रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनके जगह ग्लेन फिलीप आए। क्रीज पर फिलिप और डेरिल मिचेल मौजूद है 

2023-10-13 15:28 GMT

36 वें ओवर के लिए तस्कीन अहमद आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। 37 वा ओवर डालने शाकिब अल हसन आए, 8 रन की बढ़त मिली। 38 वां ओवर डालने तस्कीन अहमद आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त के साथ 198 का स्कोर पर न्यूजीलैंड है। इस ओवर में 100 रन की साझेदारी डेरिल मिचेल और केन विलियमसन के बीच पूरी हुई।

2023-10-13 15:27 GMT

34 वें ओवर के लिए मेहदी हसन मिराज आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड 169 के स्कोर पर है। 35 वें ओवर के लिए शाकिब अल हसन आए। केन विलियमसन 74 रन की पारी और डेरिल मिचेल 37 रन की पारी खेलकर क्रीज़ पर मौजूद है। इस ओवर में डेरील के चौके के साथ 5 रन की बढ़त मिली। न्यूज़ीलैंड 174 का स्कोर पर है।

2023-10-13 15:22 GMT

31 वां ओवर डालने शाकिब क्रीज पर आए, बल्लेबाजी के लिए डीरेल मिचेल और केन विलियमसन मौजूद है।  इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 150 का आंकड़ा टीम ने पार कर लिया है। 32 वें ओवर के लिए मेहदी हसन मिराज क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली 33 वें ओवर के लिए शाकिब अल हसन आए, इस ओवर में  3 रन की बढ़त मिली। 

2023-10-13 14:44 GMT

26 वां ओवर डालने मेहदी हसन आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। 27 वां ओवर डालने शोरिफुल आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली है। 28 वां ओवर डालने  मेहदी हसन आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 30 वां ओवर डालने मेहदी हसन मिराज आए, इस ओवर में 5 रन के साथ न्यूजीलैंड 146 का स्कोर पर है।

2023-10-13 14:27 GMT

22 वां ओवर डालने तस्कीन आए, क्रीज पर डेरिल मिचेल और केन विलियमसन मौजूद है। इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। 23 वें ओवर के लिए शाकिब अल हसन आए, केन के एक छक्क के साथ इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली। 24 वें ओवर के लिए तस्कीन क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड 116 के स्कोर पर है। 25 वें ओवर के लिए शाकिब अल हसन आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड 123 के स्कोर पर है। 

2023-10-13 14:26 GMT

21 वें ओवर के पहली गेंद पर डेवोन कॉन्वे आउट हो गए।  न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट शाकिब अल हसन के नाम रहा। डेवोन कॉन्वे  59 गेंदो पर 45 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। डिरेल मिचेल क्रीज पर आए, आते ही शानदार छक्के के साथ शुरुआत की। इस ओवर में 8 रन की बढ़त के साथ 100 पर न्यूजीलैंड पहुंच चुका है। 

Tags:    

Similar News