धोनी ने क्रिकेट छोड़ चुन लिया ये नया रास्ता, क्या खेलेंगे आईपीएल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट मैच से संन्यास लेने के बाद वो काफी चर्चा में आ गए थे। लेकिन संन्यास लेने के बाद वो क्या कर रहे है क्या आपको पता है?

Update:2020-02-27 12:06 IST

रांची: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट मैच से संन्यास लेने के बाद वो काफी चर्चा में आ गए थे। लेकिन संन्यास लेने के बाद वो क्या कर रहे है क्या आपको पता है?

हम आपको बताते हैं कि वो आज-कल खेती में हाथ आजमा रहे हैं। धोनी ने बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत करते दिख रहे हैं।

इस वीडियो के साथ कैप्शन में धोनी ने लिखा कि रांची में 20 दिनों से खरबूज और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है। पहली बार इतना उत्सुक हूं। वीडियो में धोनी खेती शुरू करने से पहले पूर्जा-अर्चना करते दिख रहे हैं। इसके बाद धोनी एक्सपर्ट किसानों के साथ बुआई शुरू करते हैं।

ये भी पढ़ें:कौन हैं ये शख्स, जिसे सलमान ने राधे के सेट पर दिया प्यारा KISS, वीडियो हुआ वायरल

आईपीएल के लिए तैयारी में जुट धोनी

फिहाल तो आईपीएल के लिए धोनी तैयारी में जुट गए हैं। दो मार्च को वो अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ेंगे। इस बीच फिटनेस बनाये रखने के लिए JSCA के जिम में लगातार पसीना बहा रहे हैं। एक वीडियो में धोनी काले रंग की पैंट और टीशर्ट पहनकर बर्पी विद बॉक्स जंप करते दिख रहे हैं। इसके बाद JSCA स्टेडियम में बल्लेबाजी का अभ्यास किया। और मैदान की पिच पर भी काम करते नजर आए। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। धोनी नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आए। इसके बाद रोलर पर बैठकर पिच को रोल करते दिखे।

ये भी पढ़ें:भर्तियां ही भर्तियां: कई विभागों में निकली बंपर वैकेंसी, एक क्लिक में जानें यहां

दोस्तों के साथ की मस्ती

धोनी जब भी रांची में होते हैं, अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती जरूर करते हैं। बुधवार को भी उन्होंने ऐसा ही किया। अपनी मर्सिडिज बेंज निकाली और दोस्तों के साथ रिंग रोड पर लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल गए। इस दौरान उन्होंने पतरातू घाटी और सिकिदरी घाटी की खूबसूरत वादियों का मजा उठाया। कार माही खुद ड्राइव कर रहे थे। इस दौरान जगह-जगह रूककर उन्होंने सेल्फी भी ली।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News